फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   critical patient died in ambulance due to road jam at bhadohi

भदोही: गंभीर हालत में था मरीज और जाम में फंसी एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Tue, 27 Nov 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Updated Tue, 27 Nov 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
critical patient died in ambulance due to road jam at bhadohi
अहमदगंज गजिया फाटक पर जाम में फंसी रही एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही शहर में जाम की समस्या अब जानलेवा हो चली है। सोमवार दोपहर लगे ऐसे ही एक भीषण जाम में अधेड़ की जान चली गई। सोमवार को जाम में फंसने से एक मरीज योगेंद्र बहादुर सिंह (55) की एंबुलेंस में ही मौत हो गई। वह मिर्जापुर के मझली पट्टी हनुमान नगर का निवासी था।
विज्ञापन


भदोही नगर के जमुनीपुर मोहल्ला निवासी एंबुलेंस चालक विकास जायसवाल ने बताया कि मिर्जापुर के रोगी को लेकर उसके परिजन गोपीगंज आए थे। बाद में उन्हें बुलाया गया। वह एंबुलेंस लेकर गोपीगंज पहुंचा। गंभीर हाल रोगी को लेकर वह भदोही के लिए चला। दिन में 11 बजे वह भदोही नगर के अहमदगंज गजिया रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा तो फाटक खुला था, लेकिन रास्ते में भीषण जाम लगा था।
विज्ञापन


सहयोग मांगने पर बमुश्किल एंबुलेंस के निकलने के लिए रास्ता बन पाया। लेकिन, जाम के चलते 15 से 20 मिनट अतिरिक्त लग गए। वह मरीज को लेकर पहले मेन रोड पर एक हृदय रोग चिकित्सक के यहां गया तो उन्होंने जवाब दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से स्टेशन रोड स्थित दूसरे चिकित्सक के यहां पहुंचा तो वहां से भी रेफर कर दिया गया। अंत में इंदिरा मिल स्थित एक निजी चिकित्सालय में मरीज को लेकर पहुंचा तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed