फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Criminal surrender in district court in azamgarh

आजमगढ़ः पुलिस को चकमा देकर 75 हजार के इनामी ने किया सरेंडर, कई मामलों में था वांछित 

Wed, 06 Jun 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 06 Jun 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Criminal surrender in district court in azamgarh
demo pic
आजमगढ़ में 75 हजार के इनामी अपराधी दीपक यादव ने मंगलवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। न्यायाधीश ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस पर आजमगढ़ पुलिस ने 50 हजार और गाजीपुर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


मेंहनगर थाना क्षेत्र के मालपार गांव निवासी दीपक यादव शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ मेंहनगर, तरवां, गंभीरपुर समेत विभिन्न थानों में रंगदारी, हत्या, जानलेवा हमले जैसे मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश में थी।
विज्ञापन


31 मई तो तरवां में हुई मुठभेड़ में वांछित दीपक यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिनों से घेराबंदी कर रही थी। आरोपी पर गाजीपुर में तीन, आजमगढ़ के विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ पुलिस की ओर से इस पर 50 हजार और गाजीपुर पुलिस की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। मंगलवार को पुलिस को चकमा देते हुए दीपक ने जनपद कोर्ट के कोर्ट नंबर 14 में न्यायाधीश नीरज त्रिपाठी के समक्ष समर्पण कर दिया। न्यायाधीश ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed