{"_id":"5b6b3b594f1c1ba13e8b5c8d","slug":"criminal-gun-shot-on-property-dealer-due-to-land-dispute-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में बदमाशों ने जमीन विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में बदमाशों ने जमीन विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:20 PM IST
घायल विनय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के लंका थाना अंतर्गत काशीपुरम कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर विनय सिंह (30) को बुधवार की रात बदमाशों ने गोली मार दी। विनय को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
वारदात का कारण प्रथम दृष्टया जमीन विवाद की रंजिश बताई गई है। प्रकरण को लेकर चार आरोपियों के खिलाफ लंका थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
चंदौली जिले के सकलडीहा क्षेत्र के कादिर नगर के मूल निवासी विनय सिंह काशीपुरम कॉलोनी में मकान बनवा कर रहते हैं। विनय के अनुसार वो घर आकर कार खड़ा किए। इसके बाद घर के समीप ही टहल रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लोग आए और कहा कि तुम बहुत रंगबाजी दिखाते हो।
विज्ञापन
एक बाइक सवार हेलमेट पहना हुआ था तो विनय ने उसका हेलमेट उतार कर उसे पहचानने की कोशिश की। इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई जो उनके बाएं हाथ पर कंधे से कोहनी के बीच आरपार कर गई। इसके बाद हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले।
इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि विनय के अनुसार जमीन विवाद की रंजिश में उन्हें गोली मारी गई है। वारदात को अंजाम देने में रश्मि नगर के गिरधारी पटेल, काशीपुरम के लालू यादव और सकलडीहा के रामशरण व मुन्ना पाठक का हाथ विनय ने बताया है।
डॉक्टरों के अनुसार विनय की हालत खतरे से बाहर है। नामजद चारों आरोपियों की वारदात में भूमिका के संबंध में इंस्पेक्टर लंका और उनकी टीम तफ्तीश कर रही है।