{"_id":"676082f543f977997e060b17","slug":"criminal-carrying-reward-of-rs-25-thousand-arrested-varanasi-news-c-20-vns1056-824297-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो...
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
रामनगर। स्थानीय थाने की पुलिस ने पशुओं की तस्करी में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को सोमवार को गिरफ्तार किया। बदमाश की पहचान न्यू कॉलोनी, ककरमत्ता निवासी विक्की यादव के रूप में हुई है। विक्की इससे पहले गोवंश की तस्करी में दो बार चितईपुर थाने की पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है।
रामनगर थाने की पुलिस ने गत 27 सितंबर को एक मैजिक से तीन संरक्षित पशु बरामद किए थे। पुलिस टीम को देखकर तस्कर मौके से भाग गए थे। रामनगर थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि मैजिक के चेसिस नंबर की मदद से वाहन मालिक चंदौली निवासी सुजीत बिंद को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सुजीत ने बताया कि तीनों पशुओं को विक्की यादव बिहार ले जाने के लिए मैजिक में लदवाया था। सुजीत की गिरफ्तारी के बाद विक्की घर छोड़ कर भाग गया था। सोमवार को पता लगा कि विक्की टेंगरा मोड़, भीटी के पास मौजूद है। इस पर दरोगा सुधीर कुमार यादव और अच्युतानंद चतुर्वेदी की टीम ने घेराबंदी कर विक्की को गिरफ्तार कर लिया।