{"_id":"5bcaed37bdec22699f125e82","slug":"youth-shot-dead-by-criminal-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः बदमाशों ने युवक को फोन करके घर से बुलाया, फिर गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुरः बदमाशों ने युवक को फोन करके घर से बुलाया, फिर गोली मारकर की हत्या
क्राइम डेस्क,अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक को फोन करके घर से बुलाया और सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना शुक्रवार शाम की है। घटना की जानकारी होते ही गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-24 जाम कर दिया। रात 10 बजे जाम को खाली किया जा सका। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
जमानियां कोतवाली क्षेत्र बरुईन गांव निवासी आसिफ खान (22) पुत्र मकबूल खान शुक्रवार की शाम जुमे की नमाज पढ़ कर घर आकर आराम कर रहा था। करीब 3:30 बजे आसिफ के मोबाइल पर फोन आया।
इसके बाद वह घर से बाहर करीब 100 मीटर की दूरी पर गांव के मुख्य सड़क पर पहुंचा। जहां पहले से घात लगा कर बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने आसिफ के सीने में गोली मारी और मौके से फरार हो गए। आसिफ सड़क पर अचेत हो कर गिर गया।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने घायल आसिफ को नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन वाराणसी के ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

दो की हुई गिरफ्तारी
UP Police
आसिफ खान की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन से नाराज ग्रामीणों ने एनएच-24 को शाम करीब 4:20 बजे जाम कर दिया और एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद भी ग्रामीणों ने जाम खाली नहीं किया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम विनय कुमार गुप्ता और सीओ आरबी सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने और डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहे। वही पुलिस बल की कमी और त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने बल प्रयोग नहीं किया। ग्रामीणों से पुलिसकर्मी धरना समाप्त करने के लिए कहते रहे लेकिन इसका कोई असर ग्रामीणों पर नहीं पड़ा।

वहीं बसपा नेता अतुल राय भी घटना की सुचना पर धरना स्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। देर रात करीब 10 बजे एसडीएम ने दोबारा ग्रामीणों को समझाया। जिस पर ग्रामीण मान गए और जाम खाली किया। फिलहाल आसिफ को गोली किन कारणों से मारी गई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इस सम्बंध में एसडीएम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है और चंदौली जनपद के जलालपुर गांव के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध नियम संगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। मौके से जाम खाली करा दिया गया है, शांति व्यवस्था कायम है।