{"_id":"5bcb7935bdec22698f4cb117","slug":"youth-murder-due-to-dispute-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः शराब पीने के दौरान सेल्समैन से विवाद, युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदौलीः शराब पीने के दौरान सेल्समैन से विवाद, युवक की पीटकर हत्या
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में चंदौली के ककरैत गांव स्थित शराब की दुकान पर शुक्रवार की रात आठ बजे शराब पीने को लेकर हुए विवाद में बिहार के नुआंव गांव निवासी संजय सिंह (45) की तीन लोगों ने पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कटरा मालिक मंटू राय सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बिहार के दुर्गावती थाने के आदर्श नुआव गांव निवासी संजय सिंह उर्फ गुड्डू शुक्रवार की रात आठ बजे कंदवा थाने के ककरैत गांव स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर आया था। शराब पीने के दौरान सेल्समैन से कुछ विवाद हो गया। सेल्समैन ने कटरा मालिक मंटू राय को फोन कर बुला लिया।
मंटू राय दो और लोग के साथ पहुंचा। आरोप है कि विवाद बढ़ा तो मारपीट शुरू हो गई। मंटू राय और उसके दोनों साथियों ने संजय की पीट-पीट कर हत्या कर दी। गांव के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। संजय को पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने शव को शराब की दुकान पर रख कर 100 नंबर पर सूचना दे दी। जानकारी होते ही कंदवा पुलिस व सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय भी मौके पहुंच गए और लोगों को समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने मृतक के छोटे भाई सुनील सिंह की तहरीर पर ककरैत गांव निवासी कटरा मालिक मंटू राय और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।