फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Workers seek keeper beaten

मजदूर को पीटने वाले दरोगा की तलाश

Sat, 12 Mar 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 12 Mar 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
 Workers seek keeper beaten
मजदूर को पीटने वाले दरोगा की तलाश
औरंगाबाद में गुरुवार की दोपहर मजदूर को पीटने वाले दरोगा की तलाश शुरू कर दी गई है। अमर उजाला में शुक्रवार के अंक में छपी खबर का संज्ञान लेकर एसएसपी आकाश कुलहरि ने मामले की जांच सीओ चेतगंज अनुराग आर्या को सौंपी है। उन्हें जल्द से जल्द दरोगा की शिनाख्त कर अपने समक्ष पेश करने को कहा है। बाइक के नंबर के आधार पर दरोगा का पता लगाने के लिए परिवहन विभाग से भी मदद मांगी गई है। बाइक किसके नाम से खरीदी गई है, इसका पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। 
विज्ञापन




सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री पं. कमलापति त्रिपाठी के मकान ‘औरंगाबाद हाउस’ के ठीक सामने गुरुवार को एक 55 वर्षीय मजदूर सीवर लाइन ठीक करने के लिए मैनहोल का ढक्कन खोल रहा था। इससे कुछ देर के लिए जाम लग गया। लोग किसी तरह आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच लक्सा-जद्दूमंडी मार्ग से बाइक संख्या- यूपी 65 एके 7459 पर सवार होकर आए दरोगा ने रौब दिखाते हुए पहले तो मजदूर से गालीगलौज की और फिर उसे थप्पड़ जड़ दिया। 
विज्ञापन




स्थानीय लोगों को भी यह नागवार लगा लेकिन खाकी वर्दी की धौंस के चलते वे विरोध नहीं कर सके। इस घटना को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से छापा। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर दरोगा की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। लक्सा, चेतगंज, सिगरा, दशाश्वमेध थाना प्रभारियों को भी इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। सीओ चेतगंज को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। आरोपी दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed