{"_id":"5c74da61bdec22094a2c8e96","slug":"women-murdered-brutally-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में वृद्धा की सिर कूंच कर हत्या, पुलिस तलाश रही कत्ल की वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर में वृद्धा की सिर कूंच कर हत्या, पुलिस तलाश रही कत्ल की वजह
Tue, 26 Feb 2019 11:56 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में मंगलवार सुबह एक महिला की सिर कूंच कर हत्या करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर छानबीन में लगी हुई है।
विज्ञापन
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के मेवड़ी गांव निवासी उमरई देवी(60) पत्नी गुलाब सिंह की सिर कूंच कर हत्या हो गई है। उमरई देवी पति के मौत के बाद से गांव के बाहर एक झोपड़ी में अकेले रहती थी। बेटा रामपती सिंह गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह पौने आठ बजे पड़ोस की रहने एक महिला ने हैंडपंप के पास वृद्धा का शव देखा। महिला का शोर सुन कर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने देखा कि उरमई देवी का शव जमीन पर पड़ा है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने मृतका के बेटे को दी।
विज्ञापन
बेटे ने तुरंत पुलिस को सू्चित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार, एडीशनल एसपी अजय कुमार, थानाध्यक्ष रामदरस मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि छानबीन की जा रही है। सबूतों के आधार पर कातिल को जल्द पकड़ लिया जाएगा।