{"_id":"5c6d649abdec22499d272c6d","slug":"women-injured-in-harsh-firing-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : शादी में हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर : शादी में हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से महिला की हालत गंभीर
Thu, 21 Feb 2019 10:24 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर जिले में हर्ष फायरिंग से एक महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। आनन-फानन में युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया।
चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंगनगर निवासी रामवचन शर्मा के यहां हनुआडीह शाहगंज से बरात आई थी। द्वारपूजा के दौरान जलपान चल ही रहा था कि युवकों ने बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान बगल में खड़ी महिला राखी (26) पुत्री सुरेश को एक गोली पैर में घुटने के नीचे लग गई। गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई।
आनन फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी बीरीबारी लाए जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मौके पर छानबीन की। मौका देख फायरिंग करने वाला युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही वीडियो रिकार्डिंग कब्जे में ले लिया है। एसओ ओमनारायण सिंह का कहना है कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहीं है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दिया है।