फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women Commission seeks report from BHU in case of suspension of Professor Chaubey

प्रोफेसर चौबे के निलंबन के मामले में महिला आयोग ने बीएचयू से मांगी रिपोर्ट

Mon, 16 Sep 2019 09:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Sep 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Women Commission seeks report from BHU in case of suspension of Professor Chaubey
बीएचयू। - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में जंतु विज्ञान विभाग की छात्राओं पर अश्लील कमेंट के आरोप में प्रोफेसर शैल कुमार चौबे के निलंबन, बहाली और फिर छुट्टी पर भेजे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कुलपति को लिखे पत्र में जांच समिति की रिपोर्ट के साथ ही अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


छात्राओं ने अक्टूबर 2018 में शैक्षणिक टूर के दौरान पुणे में प्रोफेसर चौबे पर शारीरिक बनावट को लेकर अश्लील कमेंट करने सहित कई आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत कुलपति से हुई और उसके बाद प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच कराई गई और जांच कमेटी ने छात्राओं के आरोपों को सही ठहराते हुए रिपोर्ट कुलपति को भेजी थी।
विज्ञापन


उधर, सात जून 2019 को कार्यकारिणी परिषद में फैसले के बाद उन्हें चेतावनी जारी करते हुए बहाल कर दिया गया। इसके बाद प्रोफेसर चौबे विभाग आने लगे तो छात्राओं ने विरोध किया। इसके बाद उन्हें लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। इस बीच सोमवार को महिला आयोग का पत्र आने के बाद एक बार फिर चर्चाएं होने लगी हैं। सूत्रों की माने तो आयोग की अध्यक्ष ने कुलपति को लिखे पत्र में जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने कहा कि महिला आयोग द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने की जानकारी अभी नहीं है। अगर प्रकरण में कोई जवाब मांगा गया है तो विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

अगले महीने कार्यकारिणी ले सकती है फैसला :
प्रोफेसर चौबे पर कार्रवाई पर पुनर्विचार के लिए कार्यकारिणी परिषद की आकस्मिक बैठक अक्टूबर में बुलाई जा सकती है। माना जा रहा है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में बैठक बुलाकर जांच रिपोर्ट और अब तक की कार्रवाई पर एक बार फिर चर्चा की जाएगी। इसमें प्रो. चौबे पर कार्रवाई को लेकर अहम फैसला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed