फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwanath temple on the roof of the office fire

विश्वनाथ मंदिर कार्यालय की छत पर लगी आग

Sat, 14 Nov 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 14 Nov 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन स्थित कार्यालय की छत पर शुक्रवार देर रात अचानक जलता पटाखा आ गिरा और तेज धमाके के साथ आग लग गई। छत के ठीक नीचे रह रहे मंदिर के अपर कार्यपालक अधिकारी ने आननफानन में पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन


दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से लगभग 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। अपर कार्यपालक अधिकारी के अनुसार छत पर नीलामी का लाखों रुपये का सामान रखा था जो आग में राख हो गया। 
विज्ञापन


येलो जोन स्थित सरस्वती फाटक के समीप काशी विश्वनाथ मंदिर का कार्यालय है। उसके ऊपर वाले तल पर मंदिर के अपर कार्यपालक अधिकारी का आवास है। वहीं एक बैंक का कार्यालय भी है। अपर कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि इसी छत पर अन्नकूट का प्रसाद तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, मंदिर की टूटी कुर्सियां, मेज सहित नीलामी योग्य अन्य सामान रखे गए थे और उनकी नीलामी का आर्डर दे दिया गया था। इसके अलावा छत पर अन्य कबाड़ भी एकत्र था। रात 12 बजे के लगभग अचानक एक पटाखा छत पर रखे कबाड़ के ढेर में जा गिरा और तेज धमाके के साथ आग लग गई।


एकबारगी तो आसपास के इलाके के लोग भी घबरा गए। इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। तब तक पुलिस भी आ गई। अपर कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि घटना के चलते हुए शार्ट सर्किट से उनकी टीवी सहित बिजली के अन्य सामानों को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed