फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   viral video of electric shock in the doubt of robbery

मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को लगाया इलेक्ट्रिक शॉक, वीडियो वायरल

Sun, 16 Jul 2017 08:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 16 Jul 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
viral video of electric shock in the doubt of robbery

विज्ञापन
आजमगढ़ से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को घर से उठा लिया। युवक का हाथ पैर बांध कर बुरी तरह पीटा। उसे इलेक्ट्रिक शॉक दिया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार अन्य  की धर-पकड़ के लिए कोशिश की जा रही है।   पठान टोला निवासी अदनान पुत्र एखलाख की सरायमीर कस्बे में कपड़े की दुकान है। आरोप है कि अदनान और साथियों ने 12 जुलाई की रात शिव कुमार पुत्र गोपालदास सेठ निवासी शेरवां को घर से उठा लिया।
विज्ञापन


इसके साथ मारपीट की गई और लोहे के पलंग से हाथ-पैर बांध कर करेंट के झटके दिए गए। इसकी वीडियो भी बनाई गई। इसके बाद उसे बदहवासी की हालत में फेंक दिया। शिव कुमार का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। आरोपी यहीं नही माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को करेंट लगाने की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो वीडियो के साथ एसपी के पास पहुंच शिकायत की। इसके बाद शनिवार रात अदनान समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।


पुलिस ने अदनान पुत्र एखलाक, तारिक पुत्र मुमताज, अतीक पुत्र अयूब सभी निवासी पठान टोला और राशिद पुत्र जुबैर निवासी जहांगीर गंज को गिरफ्तार कर लिया है।

फरार फैज पुत्र अयूब, नदीम, अयूब पुत्र शाह मोहम्मद, यूसुफ पुत्र शाह मोहम्मद, शफीक पुत्र अयूब फरार बताए जाते हैं।अन्य आरोपियों की धर-पकड़ के लिए कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed