मऊ : बीएसए ने शिक्षिकाओं को बताया ‘नमक हराम’, वीडियो हुआ वायरल
मऊ जिले के दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के सूरजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने के दौरान बीएसए ओपी त्रिपाठी के शिक्षिकाओं को नमक हराम कहने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे शिक्षक नाराज हैं और मामले को लेकर लामबंद होने लगे हैं। शिक्षक संघ ने इस बात की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि मामले से वह शासन और प्रशासन को अवगत कराएंगे।
बीएसए ओपी त्रिपाठी ने दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के सूरजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान तमाम अनियमितता मिली थी। निरीक्षण के दौरान शिक्षिकाओं को डांट फटकार लगाते हुए नमक हराम कहते हुए सोमवार को वीडियो वायरल होने पर शिक्षक आक्रोशित दिखे।
ये भी पढ़ें : पूर्वांचल में एक ही दिन में 21 हजार घरों में हुई बिजली गुल, बिल ना भरने वालों से वसूले गए 12 करोड़
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि गलती मिलने पर नमक हराम कहकर शिक्षक शिक्षिकाओं को अपमानित किया जाना ठीक नहीं है। मामले से शासन प्रशासन तक अवगत कराया जाएगा।
विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि बीएसए के शिक्षकों को नमक हराम कहकर अपमानित किया जाना उचित नहीं है। शिक्षकों को सम्मान दिलाना ही संगठन का एक मात्र उद्देश्य है। मामले को शासन प्रशासन तक उठाया जाएगा।
ये भी पढ़ें : चंदौली : आठ साल से अलग रह रहे थे दो जोड़े, सीओ की कोशिश से फिर हुए एक