{"_id":"597c93a24f1c1bb9318b4775","slug":"video-of-violent-comment-on-modi-cm-yogi-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी-सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएम मोदी-सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ जिले में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया।
अहरौला में भीड़ ने आरोपी की दुकान पर धावा बोल दिया, पुलिस उसे बचाकर थाने ले आई और रिपोर्ट दर्ज किया। वहीं, सरायमीर में भी मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर वाट्सएप पर वीडियो वायरल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरोपी फूलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। शनिवार सुबह अहरौला कस्बे में वाट्स पर प्रधानमंत्री और हिंदुओं के खिलाफ में अशोभनीय वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। गाली-गलौज से भरे वीडियों को देख स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
भारी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। पता चला वीडियो में गाली देने वाला कस्बे में ही एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। पता चलने पर लोगों की भीड़ दुकान पर पहुंच गई और धावा बोल दिया। पुलिस बीच-बचाव कर युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
गिरफ्तार किया गया युवक अब्दुला पुत्र दिल मोहम्मद है। युवक का पिता थाने पर फालोवर रह चुका है। वो परिवार के साथ मतलूबपुर में किराए के मकान में रहकर लकड़ी का व्यवसाय करता है।
वहीं, सरायमीर कस्बे में भी मुख्यमंत्री और हिंदुओं के खिलाफ अशोभनीय वीडियो वाट्सअप पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। इस संबंध में एसआई पारसनाथ यादव की तहरीर पर रोहित निवासी बक्सापुर थाना फूलपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसओ सरायमीर ने बताया कि आरोपी लुधियाना में रहता है। वहीं से इस वीडियो को वायरल किया गया था। मामले को फूलपुर ट्रांसफर किया जा रहा है।