{"_id":"5f54be6ad2013604e23ec823","slug":"varanasi-two-sisters-missing-from-home-to-buy-fish","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: घर से मछली खरीदने निकलीं सगी बहनें लापता, भाई ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: घर से मछली खरीदने निकलीं सगी बहनें लापता, भाई ने दर्ज कराया मुकदमा
Sun, 06 Sep 2020 04:18 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 06 Sep 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी निवासी दो सगी बहनों के शनिवार को अचानक गायब हो जाने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि दोनो दोपहर तीन बजे घर से मछली खरीदने के लिए निकली थीं, उसके बाद घर नहीं आईं। काफी देर हो जाने के बाद पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां ढूंढा, लेकिन देर रात तक पता न चलने पर स्थानीय थाने में सूचना दी। पुलिस ने तत्काल रातभर विभिन्न स्थानों पर छानबीन की लेकिन उनका कहीं पता न चला। पुलिस ने भाई की तहरीर पर रविवार को मुकदमा कायम कर लिया है।
विज्ञापन
भदैनी निवासी 16 व 18 वर्षीय दो सगी बहनों में एक हाईस्कूल व दूसरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बहनें कल टेंपो से लंका की तरफ जाते हुए देखी गई थीं। भाई ने बताया कि लड़कियां कहीं भी एक ही साथ जाती थीं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अजय ने अस्सी चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक गौरव उपाध्याय व पुलिस टीम के साथ विभिन्न होटलों ढाबों, रेलवे व बस स्टेशन पर भोर तक तलाश की। जब उनका कहीं पता नहीं चला तब बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की मानें तो इस संबंध में एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की गई है। पुलिस टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन