{"_id":"592f18084f1c1b5365bda8f5","slug":"varanasi-the-step-sister-blew-the-knife-to-the-four-year-old-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली बहन ने चार साल की मासूम को चाकू गर्म कर दागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेली बहन ने चार साल की मासूम को चाकू गर्म कर दागा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 01 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के आदमपुर थाना अंतर्गत हसनपुरा में बुधवार की रात सौतेली बहन ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। चाकू गर्म कर चार साल की मासूम के शरीर को जगह-जगह दागा और डंडे से पिटाई की। मासूम की चीख सुनकर आसपास के लोग घर मे घुसे और सौतेली बहन के चंगुल से किसी तरह छुड़ाकर उसे आदमपुर थाने लेकर पहुंचे।
उधर, मामला सार्वजनिक होते ही आरोपी बहन-बहनोई घर छोड़ कर भाग निकले। आदमपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा निवासी सोनू की पत्नी नजमा बिहार के नेवादा से अपनी सौतेली बहन आलिया (4) को पालन.पोषण के लिए अपने घर लाई थी।
बुधवार की रात आलिया जोरों से चीख रही थी तो आसपास की महिलाएं सोनू के घर पहुंची। आरोप है कि महिलाओं ने विरोध किया तो नजमा ने कहा कि उसके घर का मामला है, वह चाहेगी तो मार डालेगी किसी और का क्या जाता है।
विज्ञापन
इस पर मुहल्ले की महिलाएं सोनू के घर से बाहर निकलीं और शोर मचाने लगएं तो पुरुष आ गए। सभी मामला जानकर अंदर घुसे तो नजमा और उसके पति सोनू ने विरोध किया। मगर मुहल्ले वालों की एकजुटता के आगे दोनों शांत पड़ गए।
मुहल्ले वाले आलिया को लेकर आदमपुर थाने गए और पुलिस को जानकारी दिए। मुहल्ले वालों ने मांग की कि सोनू और नजमा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उधर सोनू और नजमा घर छोड़कर भाग निकले हैं।
आदमपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। बच्ची के साथ क्रूरता से पेश आने वाले दंपती बख्शे नही जाएंगे। मुहल्ले के लोगों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।