फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police caught two person after counter

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सहित दो बदमाश हत्थे चढ़े, दोनों पर दर्ज हैं 22 मुकदमे

Tue, 16 May 2017 07:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 16 May 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
varanasi police caught two person after counter
देहात क्षेत्र की सराफा दूकानों को बनाते थे निशाना - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के फूलपुर अंतगर्त  मीरा शाह मोड़ पर फायरिंग कर भाग रहे दो अंतरजनपदीय बदमाशों को सोमवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि दो चकमा देकर भाग निकले। दोनों की शिनाख्त बड़ागांव थाना के कुड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर फकरूद्दीन उर्फ फकरे उर्फ आलम उर्फ राजू और मिर्जापुर के कछवा के रामचंदरपुर के धर्मेंद्र उर्फ बीनू सिंह उर्फ संजय के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


वहीं, भाग निकले बदमाश फूलपुर के थानेरामपुर के संजय हरिजन उर्फ टुनटुन और बेलवां खड़कपुर के राजेश पटेल उर्फ राजू हैं। दोनों बदमाशों के पास से दो कट्टा, दो कारतूस, 50 हजार रुपये, एक बाइक, दो मोबाइल और चार जोड़ी पायल बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फकरूद्दीन के खिलाफ वाराणसी, मिर्जापुर और भदोही के विभिन्न थानों में लूट, गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर सहित अन्य आरोपों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, धर्मेंद्र के खिलाफ मिर्जापुर के कछवां और चोलापुर, मिर्जामुराद  व फूलपुर थाने में लूट सहित अन्य आरोप में सात मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश और उनके साथी देहात क्षेत्र के सराफा कारोबारियों से लूटपाट के लिए कुख्यात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी (क्राइम) त्रिभुवन सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार बदमाश मीरा शाह मोड़ पर मौजूद हैं। सूचना पर घेरेबंदी की गई।

अचानक अपने सामने पुलिस को देख बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस का पीछा करने पर दो बाइक सहित गिर पड़े जबकि दो भाग निकले।

पूछताछ में फकरूद्दीन ने बताया कि उसकी गैंग ने बीते 18 मार्च फूलपुर अंतर्गत निंदनपुर मंदिर के पास से सराफा से 70 हजार लूटा था। 18 मार्च की ही रात मोपेड सवार एक व्यक्ति से साधोगंज खरवार बाजार के पास 50 हजार लूट लिया था।

14 अप्रैल को महंगाव में सराफा दूकान में घुसकर लूट की थी। 17 अप्रैल को मंगारी नेवादा में एक व्यक्ति से रुपये छीने और 22 अप्रैल को नकटी मोड़ कठिरांव से एक व्यक्ति से 55 हजार रुपये लूटे थे।

बताया कि वाराणसी से जेवरात खरीद कर लौट रहे एक सराफा कारोबारी को लूटने की नीयत से चारोें इकट्ठा हुए थे लेकिन इससे पहले ही पकड़े गए।

2013 से फकरूद्दीन का नहीं था पता, पंजीकृत होगी गैंग


गिरफ्तार फकरूद्दीन का वर्ष 2013 से कहीं पता नहीं लग रहा था। पुलिस के अनुसार इस बीच उसने कई वारदातों को अंजाम दिया होगा। फकरूद्दीन की गैंग के संजय और राजेश के अलावा पुलिस को अब भदोही के नसीम कुरैशी, लोहता के रमजान, बड़ागांव के चंदन मिश्रा की तलाश है। एसपी क्राइम ने बताया कि इस गैंग को पंजीकृत कर फरार बदमाशों के खिलाफ इनाम घोषित करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed