फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi mother rushed to the boy's police station , fled from custody

वाराणसी : पुलिस कस्टडी से भागे बेटे को लेकर थाने पहुंची मां

Wed, 15 Feb 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 15 Feb 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
Varanasi mother rushed to the boy's police station , fled from custody
jail shimla

यह वाकया उन मां-पिता के लिए सबक और सीख हो सकता है, जो अपने बच्चों की गलतियों को छिपाते हों। मामला जैतपुरा थाने से जुड़ा है। पुलिस अभिरक्षा से भागे चोरी के आरोपी किशोर को उसकी मां थप्पड़ जड़ते हुए सोमवार रात थाने पहुंची और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


बेटे को सुधारने की पुलिस से मिन्नत भी की। एसएसपी नितिन तिवारी ने इसकी सराहना की। कहा, हर मां-बाप को अपने बच्चे की गलती ढंकने के बजाए, उन्हें सुधारने के लिए ऐसी ही प्रभावी कोशिश करनी चाहिए।

विज्ञापन


जैतपुरा क्षेत्र के ओरीपुरा मुहल्ले मेें दो किशोर रविवार शाम मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलते पकड़े गए थे। लोगों ने दोनों को जैतपुरा पुलिस को सौंप दिया था। दोनों के खिलाफ चोरी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को ऑटो से दो सिपाही रामनगर स्थित बाल संरक्षण गृह ले जा रहे थे। चौकाघाट चौराहे पर जाम के दौरान ऑटो खड़ा हुआ तो एक किशोर सिपाही का हाथ झटककर भाग निकला।

देर रात घर पहुंचा और मां को सारी बात बताई। इस पर मां ने उसे पीटा और थाने लेकर पहुंची। मंगलवार को किशोर को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed