{"_id":"6ad301f0d19f245c33004446","slug":"atm-heist-attempt-in-bada-nayagaon-bundi-news-c-1-1-noi1554-4842760-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदी: एसबीआई एटीएम पर नकाबपोश बदमाशों का धावा, पिस्तौल दिखाकर गार्ड को बनाया बंधक; गैस कटर से काटा एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदी: एसबीआई एटीएम पर नकाबपोश बदमाशों का धावा, पिस्तौल दिखाकर गार्ड को बनाया बंधक; गैस कटर से काटा एटीएम
Sat, 17 Oct 2026 05:01 PM IST
बूँदी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:01 PM IST
सार
राजस्थान के बूंदी जिले में एटीएम लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। हिंडोली थाना क्षेत्र के बड़ा नयागांव में नकाबपोश बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम का लोहे का हिस्सा काटा और सुरक्षा गार्ड को पिस्तौल दिखाकर स्टोर रूम में बंद कर दिया। सेंसर से अलार्म बजने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के बड़ा नयागांव में एसबीआई की अशोक नगर शाखा के पास लगे एटीएम पर नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, आरोपी रात करीब 3 बजे के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने एटीएम को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
पिस्तौल दिखाकर गार्ड को स्टोर रूम में किया बंद
वारदात के दौरान बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को डराया-धमकाया। आरोपियों ने उसके सिर पर पिस्तौल रखकर उसे स्टोर रूम में बंद कर दिया, ताकि वह किसी को सूचना देकर मदद नहीं बुला सके। इसके बाद बदमाश एटीएम को काटने में जुट गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सेंसर से बजा अलार्म, मौके पर पहुंची पुलिस
एटीएम को गैस कटर से काटने के दौरान आग लगने की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि एटीएम के सेंसर से अलार्म बजा, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली। हिंडोली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आग पर काबू पाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
एटीएम का लोहे का हिस्सा कटा मिला
पुलिस को मौके पर एटीएम के एक तरफ का लोहे का हिस्सा गैस कटर से कटा हुआ मिला। एटीएम में आग भी लगी हुई थी। पुलिस ने तत्काल एटीएम बंद करवाया और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसके बाद बैंक अधिकारियों को सूचना देकर बुलाया गया।
फुटेज खंगाल रही पुलिस
एसबीआई की अशोक नगर शाखा के पास ही एटीएम लगा हुआ है। पुलिस बैंक और एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके जरिए नकाबपोश बदमाशों की पहचान करने और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह से बैंक अधिकारियों का शाखा पहुंचना जारी रहा। अधिकारी एटीएम को हुए नुकसान और उसमें मौजूद नकदी की स्थिति का आकलन कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाश एटीएम से नकदी निकालने या लूटने में सफल हुए या नहीं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।