फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Lohta area 40 lakh recovered from the car

वाराणसी में लोहता थाने के सामने कार से 40 लाख बरामद

Thu, 12 Jan 2017 12:42 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 12 Jan 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Lohta area 40 lakh recovered from the car
up police - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने में जुटी जिले की पुलिस ने लोहता थाने के सामने गुरुवार की सुबह चेकिंग के दौरान एक कार की डिग्गी में रखे बॉक्स से 40 लाख रुपया बरामद किया।


लोहता थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि वो थाने के सामने वाहनों की तलाशी कर रहे थे। इसी दौरान चांदपुर की तरफ से भदोही जाती हुई एक इंडिका कार रोकी गई।

कार की डिग्गी में बॉक्स में 40 लाख रुपये रखे मिले। कार सवार व्यक्ति खुद को एक फाइनेंस कंपनी का मैनेजर बता रहा है। मगर उसके पास से बरामद रुपयों के संबंध में कोई कागजात नहीं मिले।
विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों को बरामदगी की सूचना दे दी गई है और रुपये को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, कार सवार का कहना था कि वह रथयात्रा स्थित अपने ऑफिस से रुपये लेकर भदोही शाखा में पहुचाने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed