फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Jhabua: Three Children Found Dead in Well; Cause of Death Unknown, All Eyes on Viscera Report

झाबुआ: कुएं से मिले तीन मासूमों के क्षत-विक्षत शव, मौत की वजह अब भी अनजान, विसरा रिपोर्ट पर टिकी नजरें

Thu, 22 Oct 2026 04:51 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 04:51 PM IST
सार

ग्राम चुई में कुएं से तीन बच्चों के क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद बलि की आशंका जताई जा रही है लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Jhabua: Three Children Found Dead in Well; Cause of Death Unknown, All Eyes on Viscera Report
बलि की आशंका में उलझी मासूमों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झाबुआ जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर राणापुर विकासखंड के ग्राम चुई के पटेल फलिया में कुएं से तीन मासूम बच्चों के शव मिलने की हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा है, वहीं घटना की परिस्थितियों और बच्चों की मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मृत बच्चों की पहचान विवेक 9 पिता महेश राठौड़, मयंक 8 पिता शैलेष चौहान और विजय 9 पिता बाबू चंगोड़ के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।

विज्ञापन


क्षत-विक्षत शवों से बढ़ीं आशंकाएं
कुएं से बच्चों के शव बाहर निकाले जाने के दौरान उनकी स्थिति देखकर ग्रामीणों में चिंता और संदेह का माहौल बन गया। शवों की हालत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने बलि की आशंका भी जताई है। हालांकि अभी तक इस आशंका की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक तथ्य सामने नहीं आया है। बच्चों की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। तीन मासूमों की एक साथ मौत और शवों की स्थिति ने पुलिस के सामने मामले की तह तक पहुंचने की चुनौती खड़ी कर दी है। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय पुलिस घटनाक्रम, परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए शव
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। बच्चों को खोने वाले परिवारों का करुण रुदन सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। कुएं से शव बाहर निकालने के लिए करीब चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान ग्रामीणों और मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने आवश्यक सहयोग किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर ने कहा कि तीन बच्चों की एक साथ मौत की घटना गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। उन्होंने शवों की स्थिति को लेकर उठ रहे सवालों का उल्लेख करते हुए प्रशासन से मांग की कि मामले के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच की जाए, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बैतूल: पानी मांगने के बहाने मंगलसूत्र लूटा, स्कूल से सिलेंडर चुराए, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा निगरानीशुदा बदमाश

तहसीलदार और थाना प्रभारी ने संभाली कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार राजेंद्र चौहान और थाना प्रभारी श्रीराम मंडलोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई करवाई। शवों को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को झाबुआ विधायक डॉ.विक्रांत भूरिया भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। चिकित्सक होने के नाते उन्होंने पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान भी बारीकी से निरीक्षण किया। विधायक ने थाना प्रभारी और तहसीलदार से चर्चा कर घटना की निष्पक्ष जांच करने तथा मौत के कारणों का पता लगाने पर जोर दिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है।


विसरा जांच से मिल सकते हैं अहम सुराग
थाना प्रभारी श्रीराम मंडलोई के अनुसार तीनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम से प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बच्चों की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में बलि या किसी अन्य कारण से जुड़ी चर्चाओं को अभी अपुष्ट ही माना जाना चाहिए। पुलिस की जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

तीन मासूमों की एक साथ हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों को जहां अपने बच्चों को खोने का असहनीय दुख है, वहीं ग्रामीणों के मन में घटना को लेकर अनेक सवाल हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के नतीजों पर टिकी हैं। मामले में झाबुआ एसडीएम महेश मंडलोई द्वारा मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed