फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Young man beaten to death with sticks and clubs; four others, including his mother

खूनी संघर्ष: खेत की मेड़ को लेकर बिगड़ी बात तो युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, मां समेत चार घायल

Thu, 22 Oct 2026 04:15 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 04:15 PM IST
सार

मुरैना के पोरसा थाना क्षेत्र के सिंगपुरा गांव में खेत की मेड़ और ट्रैक्टर रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में 23 वर्षीय अजय उर्फ गोलू तोमर की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Young man beaten to death with sticks and clubs; four others, including his mother
मुरैना में पीट-पीटकर युवक की हत्या (AI तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोरसा थाना क्षेत्र के सिंगपुरा गांव में खेत की मेड़ तोड़ने और ट्रैक्टर रोकने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान गोली चलने की भी बात सामने आई है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए ग्वालियर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अजय उर्फ गोलू, पिता राममोहन तोमर, निवासी सिंगपुरा के रूप में हुई है। घटना में अजय की मां ममता देवी (48), ताऊ राघवेंद्र सिंह (55), संजय (28) और रवि (26) भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महू-नीमच मार्ग पर हादसा: तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से तीन मासूम छात्रों की मौत, इनमें दो सगे भाई शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक खेत में ट्रैक्टर रोकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद परिवार के लोग शिकायत लेकर पोरसा थाने पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि यदि पुलिस पहले ही मामले को गंभीरता से लेती तो विवाद आगे नहीं बढ़ता और अजय की जान बच सकती थी। पोरसा थाना प्रभारी जयदीप भदौरिया ने बताया कि पीड़ित पक्ष थाने आया था। उस समय थाने पर बिजली नहीं थी, जिसके कारण सुनवाई नहीं हो सकी। थाना प्रभारी के अनुसार, लोग घटना की सूचना दिए बिना ही वहां से चले गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले में आगे की जानकारी सामने आएगी।

परिजनों ने राजवीर सिंह, राकेश उर्फ पप्पू, उमेश सिंह, लक्ष्मण उर्फ करु पहलवान और राजा पर मारपीट कर अजय की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। खेत की मेड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की मौत और चार लोगों के घायल होने के बाद गंभीर मामला बन गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एफआईआर और जांच के बाद ही घटना में गोली चलने, विवाद की वास्तविक वजह और अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed