फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi JHV mall shoot out accused arrested after police encounter

बनारस में बदमाशों और क्राइम ब्रांच के बीच मुठभेड़, जेएचवी मॉल हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार

Fri, 16 Nov 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 16 Nov 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
varanasi JHV mall shoot out accused arrested after police encounter
गोली लगने से घायल ऋषभ - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लोहता क्षेत्र का पिसौर पुल के समीप का इलाका गुरुवार की देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। ताबड़तोड़ फायरिंग से घबराए ग्रामीणों ने सौ नंबर पर कॉल किया तो पता लगा कि पिसौर पुल पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो रही है।
विज्ञापन


मुठभेड़ में जेएचवी मॉल शूटआउट में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश आरा निवासी ऋषभ सिंह उर्फ रीशू घायल हुआ है। घटना में क्राइम ब्रांच के सिपाही सुरेंद्र मौर्य के बाएं हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने रीशू के पास से .32 बोर की देसी पिस्टल, आठ कारतूस और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और शिवपुर थानाध्यक्ष नागेश सिंह पिसौर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शिवपुर की ओर से लाल रंग की पैशन बाइक आती दिखी तो उसे रुकने को कहा गया। इस पर बाइक सवार दोनों युवक लोहता की ओर तेजी से भागे तो पुलिस टीम ने पीछा किया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने गोली चलाई तो सिपाही सुरेंद्र घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद मोबाइल से खुलेंगे कई राज

वायरलेस सेट की सूचना पर लोहता थानाध्यक्ष राकेश सिंह भी पिसौर पुल पहुंचे। घेरेबंदी कर फायरिंग शुरू की गई तो बाइक चला रहा बदमाश कूद कर अंधेरे में भाग निकला। वहीं, दूसरे के दाएं घुटने पर गोली लगी है और उसकी तलाश इनामी बदमाश ऋषभ सिंह के तौर पर हुई।

ऋषभ को दीनदयाल अस्पताल में और सिपाही को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि ऋषभ की गिरफ्तारी के साथ ही जेएचवी मॉल में दो लोगों की हत्या के मामले में वांछित चारों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।


ऋषभ के पास से बरामद मोबाइल को जांच के लिए क्राइम ब्रांच ने कब्जे में लिया है। ऋषभ के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर उसके करीबियों और शरणदाताओं को चिह्नित किया जाएगा। साथ ही, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उधर, ग्रामीणों के अनुसार फायरिंग से एकबारगी सभी घबरा गए थे। तकरीबन 20 से 25 राउंड गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद हूटर बजाती पुलिस की कई गाडि़यां आईं तो माजरा समझ में आया।
 

टीम को उच्चाधिकारियों से कराएंगे पुरस्कृत


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि ऋषभ को गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह व उनकी टीम के एसआई अमित मिश्रा, सुरेंद्र मौर्या, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह, रामभवन यादव, सुनील राय, लोहता थानाध्यक्ष राकेश सिंह और शिवपुर एसओ नागेश सिंह शामिल रहे। एसएसपी ने कहा कि 15 दिन के भीतर जेएचवी मॉल शूटआउट के चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले क्राइम ब्रांच प्रभारी और उनकी टीम को उच्चाधिकारियों से पुरस्कृत कराएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed