फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Cartridges recovered from passenger at airport butt of machine gun was found 10 days ago

Varanasi News: एयरपोर्ट पर यात्री के पास से कारतूस बरामद, होगी पूछताछ; 10 दिन पहले मिला था मशीन गन का बट

Wed, 27 Aug 2025 06:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 06:30 PM IST
सार

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्री की जांच के दाैरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक के बैग से कारतूस बरामद हुए। 10 दिन पहले यानी 17 अगस्त को भी एक यात्री के पास से लाइट मशीन गन का बट मिला था।

विज्ञापन
Varanasi Cartridges recovered from passenger at airport butt of machine gun was found 10 days ago
इसी युवक के पास से मिले थे कारतूस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के पास हैंड बैग से कारतूस बरामद होने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, जौनपुर निवासी दीपेंद्र शर्मा नामक यात्री इंडिगो विमान से कोलकाता जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था।

विज्ञापन


सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ जवानों को उसके सामान से कारतूस मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ ने यात्री को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। इस घटना के बाद खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और यात्री से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर बीते 17 अगस्त की सुबह करीब 9.25 बजे एयर इंडिया के यात्री और आजमगढ़ निवासी अंकित कुमार राय के पास से लाइट मशीन गन (एलएमजी) का बट बरामद हुआ था। अंकित सामान के साथ बट लेकर जा रहा था। फूलपुर पुलिस, एलआईयू की स्पेशल टीम, एटीएस, आर्मी इंटेलिजेंस ने लगभग आठ घंटे तक पूछताछ के बाद देर शाम में उसे छोड़ दिया गया। वह गुजरात के आर्डिनेस फैक्ट्री में स्पिन क्राप्ट कंपनी में क्वालिटी मैनेजर है।

एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार ने बताया था कि आजमगढ़ निवासी अंकित कुमार राय एयर इंडिया के विमान संख्या एआई-2462 से मुंबई होते हुए अहमदाबाद जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। सीआईएसएफ ने जांच की तो सामान से एलएमजी का बट बरामद हुआ। सीआईएसएफ की तरफ से मामले की सूचना बाबतपुर पुलिस चौकी को दी गई।

यात्री के पास से एलएमजी का बट मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। एटीएस, सुरक्षाकर्मियों के साथ ही आर्मी इंटेलिजेंस और एलआईयू की स्पेशल टीम ने लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की। इस बीच, पूछताछ और पूरी तहकीकात में पता चला कि वह राजकोट में ऑर्डिनेंस फैक्टरी में स्पिन क्राप्ट कंपनी में क्वालिटी मैनेजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed