{"_id":"5963a0c24f1c1b69228b4568","slug":"up-bjp-mla-accused-of-land-grab-victim-meet-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक पर जमीन हड़पने का आरोप, सीएम योगी से लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा विधायक पर जमीन हड़पने का आरोप, सीएम योगी से लगाई गुहार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के रामपलट मौर्य ने मऊ जिले के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। सीएम ने डीएम को आदेश देकर जल्द से जल्द विवाद के निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद अब तक विवाद का निस्तारण नहीं हो सका। पीड़ित न्याय के लिए दर-दर की ठोंकरे खा रहा है। 16 जून 2017 को रामपलट मौर्य की तरफ से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को सौंपे गए पत्र के मुताबिक सिधारी थाना क्षेत्र के नीबी बुजुर्ग गांव निवासी रामशब्द मौर्य से वह अपनी पत्नी गुलैची देवी के नाम से आराजी नंबर 421/030 कड़ी जमीन का 18 दिसंबर 1991 को बैनामा लिया।
विज्ञापन
यह जमीन सिधारी थाने के शाहगढ़ में आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर स्थित है। यही उसके परिवार के जीविका का एक मात्र साधन है। रामपलट मौर्य का आरोप है कि वह उस जमीन पर सब्जी की दूकान खोलने के लिए निर्माण करा रहा था।
विज्ञापन
दीवार पांच फुट ऊंची उठी थी। तभी मऊ जिले के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर अपने साथ अन्य लोगों को लेकर पहुंचे और काम रोकवा दिया। बाद में विधायक जबरन उसकी दीवार को और ऊंची करवाकर हड़प लिया।
रामपलट मौर्य का आरोप है कि वह कार्रवाई के लिए कई बार डीएम, एसपी से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन विधायक के प्रभाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई। रामपलट वहीं बगल में खुले में बैठकर आज भी सब्जी बेच रहा है।
रामपलट की शिकायत पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डा. आदर्श सिंह ने पत्र जारी कर डीएम और एसपी को विवाद के निस्तारण का निर्देश दिया। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
रामपलट मौर्य न्याय के लिए अभी भी इधर-उधर भटक रहा है। इस संबंध में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर ने कहा कि यह मामला काफी दिनों से न्यायालय में लंबित है। जमीन पर उनका कब्जा है। रामपलट मौर्य का आरोप सरासर गलत है।