फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Truck stolen from mining checkpost recovered

Haridwar News: माइनिंग चेकपोस्ट से चोरी हुआ ट्रक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 05:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Truck stolen from mining checkpost recovered
- श्यामपुर का मामला, जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाया था ट्रक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में माइनिंग चेकपोस्ट से चोरी हुआ 12 टायरा ट्रक पुलिस ने बरामद करते हुए नजीबाबाद निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ट्रक की पहचान छिपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट भी हटा दी थी। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 24 अगस्त को श्यामपुर क्षेत्र की माइनिंग चेकपोस्ट से लाल रंग का ओपन बॉडी 12 टायरा ट्रक चोरी हो गया था। मामले में वाहन स्वामी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए ट्रक की तलाश शुरू कराई गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने 31 अगस्त को शहजाद परवेज निवासी मोहल्ला मुगलुशाह, नजीबाबाद और हबीब खां निवासी मोहल्ला किला, नजीबाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने ट्रक चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि चोरी का ट्रक गैैंडीखाता क्षेत्र में जंगल में गुर्जर बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते के पास छिपाकर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम दोनों आरोपियों को साथ लेकर मौके पर पहुंची। उनकी निशानदेही पर जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाया गया ट्रक बरामद कर लिया गया। पुलिस ने चेसिस और इंजन नंबर का सत्यापन किया तो ट्रक चोरी की रिपोर्ट में दर्ज वाहन का ही निकला। मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed