{"_id":"6a96bc11ba8b2c363504a286","slug":"truck-stolen-from-mining-checkpost-recovered-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-153418-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: माइनिंग चेकपोस्ट से चोरी हुआ ट्रक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: माइनिंग चेकपोस्ट से चोरी हुआ ट्रक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- श्यामपुर का मामला, जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाया था ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में माइनिंग चेकपोस्ट से चोरी हुआ 12 टायरा ट्रक पुलिस ने बरामद करते हुए नजीबाबाद निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ट्रक की पहचान छिपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट भी हटा दी थी। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 24 अगस्त को श्यामपुर क्षेत्र की माइनिंग चेकपोस्ट से लाल रंग का ओपन बॉडी 12 टायरा ट्रक चोरी हो गया था। मामले में वाहन स्वामी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए ट्रक की तलाश शुरू कराई गई।
जांच के दौरान पुलिस ने 31 अगस्त को शहजाद परवेज निवासी मोहल्ला मुगलुशाह, नजीबाबाद और हबीब खां निवासी मोहल्ला किला, नजीबाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने ट्रक चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि चोरी का ट्रक गैैंडीखाता क्षेत्र में जंगल में गुर्जर बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते के पास छिपाकर रखा है।
विज्ञापन
पुलिस टीम दोनों आरोपियों को साथ लेकर मौके पर पहुंची। उनकी निशानदेही पर जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाया गया ट्रक बरामद कर लिया गया। पुलिस ने चेसिस और इंजन नंबर का सत्यापन किया तो ट्रक चोरी की रिपोर्ट में दर्ज वाहन का ही निकला। मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।