फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two student kidnapped from varanasi found from mirzapur forest

वाराणसी से अगवा दो छात्र मिर्जापुर के जंगल में मिले

Tue, 07 Feb 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर Updated Tue, 07 Feb 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
two student kidnapped from varanasi found from mirzapur forest
पड़री व वाराणसी के जंसा थाने की पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के जंसा क्षेत्र से जंसा क्षेत्र से लापता हुए कक्षा आठ और नौ के दोनों छात्रों को मंगलवार को पुलिस ने मिर्जापुर के पड़री क्षेत्र के दाढ़ी गांव से बरामद कर लिया। इस नाटकीय घटनाक्रम की तफ्तीश में जुटी पुलिस फिलहाल इस बारे में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है कि दोनों छात्र मिर्जापुर पहुंचे कैसे। जबकि, इलाके में चर्चा है कि दोनों छात्रों का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि जमीन विवाद में यह कहानी गढ़ी गई थी।
विज्ञापन

जंसा थाना क्षेत्र के गंजारी गांव निवासी शेषधर दूबे और संजीव धर दूबे के बीच बंजर की जमीन को लेकर चार फरवरी को विवाद हुआ था। शेषधर ने सौ नंबर पर सूचना दी तो मौके पर जंसा पुलिस पहुंची। पुलिस शेषधर के साले के बेटे कक्षा आठ के छात्र अमन दूबे को जंसा थाने ले गई और संजीवधर दूबे को भी थाने बुलाया। अमन के पीछे शेषधर दूबे का बेटा और कक्षा नौ का छात्र हर्षधर दूबे भी थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनोें बच्चों और संजीवधर को समझाया। इसके बाद संजीवधर के साथ ही दोनों बच्चों को घर भेज दिया। इसके बाद शेषधर दूबे और उनकी पत्नी नीलू ने पुलिस से शिकायत की कि अमन और हर्षधर घर नहीं पहुंचे हैं। दोनों का संजीवधर ने अपहरण कर लिया है। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई तो पुलिस हरकत में आई। सोमवार की रात जंसा थाने के कांस्टेबल विजय पांडेय को जानकारी मिली कि अमन और हर्षधर मिर्जापुर के पड़री क्षेत्र के दाढ़ी गांव में हैं। इस सूचना पर मंगलवार को जंसा पुलिस ने दाढ़ी गांव में छापेमारी कर अमन और हर्षधर को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

इस बारे में सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि शेषधर की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों बच्चे बरामद हो गए हैं, मामले की तफ्तीश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण का मामला संदिग्ध

two student kidnapped from varanasi found from mirzapur forest
बालकों के परिजनों ने बताया कि तीन फरवरी को बच्चों के गुमशुदगी की रिपोर्ट जंसा थाने में घर की महिलाएं दर्ज कराने गई थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसलिए बच्चों को लेकर वह काफी परेशान थे।
उधर जंसा थानाध्यक्ष के अनुसार मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी जांच की जा रही है। बच्चों के बांधने का आरोप झूठा लग रहा है। क्योंकि उनके हाथ पर कोई निशान नहीं है।
बच्चों की रिश्तेदारी मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र स्थित नान्हुपुर गांव में है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
बता दें कि वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में रहने वाले दो बालकों को जंगल से बरामद होने के मामले को पुलिस संदिग्ध बता रही है। आशंका जताई जा रही है कि इसमें काफी पेंच है। जांच के बाद इसका खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed