{"_id":"593fe68e866419715d8b474c","slug":"two-person-arrested-at-varanasi-who-cheat-for-went-foreign-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने का झांसा देकर लूटने वाले दो गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिये फंसाता था शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने का झांसा देकर लूटने वाले दो गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिये फंसाता था शिकार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते एसएसपी नितिन तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद विदेश भेजने का झांसा देकर रुपये लूटने वाली अंतर प्रांतीय गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने कोलकाता के पोर्ट स्टेट से गिरफ्तार किया है। दोनों की शिनाख्त कोलकाता के सोमुद आलम उर्फ रॉकी और कुंजबिहारी जिले के बाबूपाड़ा के सुब्रतो अधिकारी के तौर पर हुई है।
उनके पास से एसयूवी 500 बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। गैंग के सरगना दिलनवाज और राजीव मल्होत्रा के साथ ही अमन वर्मा की तलाश के लिए नई दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों की पुलिस के संपर्क में जिला पुलिस है।
एसएसपी नितिन तिवारी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में बताया कि अहमदाबाद निवासी नरेश मोदी और प्रकाश पटेल बीते 20 अप्रैल को फूलपुर थाने पहुंचे। बताया कि फेसबुक से अमन वर्मा से दोस्ती हुई तो वाट्सएप पर बातचीत होने लगी। अमन ने दोनों को कनाडा में 70 हजार रुपये प्रतिमाह पर नौकरी दिलाने की बात कही। बदले में दोनों से सात-सात लाख रुपये लेने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
11 अप्रैल को दोनों दिल्ली पहुंचे तो अमन ने उन्हें होटल में रखा और 13 अप्रैल को फिर बाबतपुर एयरपोर्ट पर बुलाया। बाबतपुर से एसयूवी से दोनों को पहड़िया में एक मकान में ले जाया गया। नरेश और प्रकाश ने बताया कि वहां उन्हें बंधक बना लिया गया। इसके बाद कनपटी पर असलहा सटाकर दोनों से घरवालों को फोन करवाकर सूचना दिलाई गई कि कनाडा में नौकरी मिल गई है। नई दिल्ली जाकर 14 लाख का भुगतान कर दो।
रुपये मिलते ही दोनों को कैंट रेलवे स्टेशन छोड़ दिया गया। वहां से दोनों ने 100 नंबर पर फोन किया तो पुलिस ने उन्हें फूलपुर थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराने का कहा। एसएसपी ने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से तफ्तीश की गई तो पता लगा कि यह गैंग देश के कई राज्यों में लोगों को निशाना बना रही है और नई दिल्ली से अमन वर्मा लोगों को अपने चंगुल में फंसाता है।
जांच के लिए शिवपुर थानाध्यक्ष शिवानंद मिश्रा और फूलपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की टीम गठित की गई। सामने आया कि उक्त गैंग अब अहमदाबाद के राजेश पटेल और भरत सिंह को अगला शिकार बनाने जा रही है। इस पर राजेश को पुलिस ने सहयोग करने के लिए कहा तो वह तैयार हो गया।
बदमाशों ने राजेश को कोलकाता बुलाया और एक होटल में ठहराया। इसके बाद राजेश को कोलकाता एयरपोर्ट पर बुलाया और इसी दौरान वहां पहले से मौजूद पुलिस ने पोर्ट स्टेट से सोमुद आलम और सुब्रतो अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।
कोलकाता कोर्ट से दो दिन की पुलिस रिमांड पर दोनों को मंगलवार की सुबह लाया गया और पहड़िया से एसयूवी बरामद की गई। खुलासा करने वाली पुलिस टीम के लिए आईजी रेंज ने 10 हजार रुपया इनाम की घोषणा की है। इसके साथ ही बड़े पुरस्कार के लिए डीजीपी को संस्तुति पत्र भेजा जा रहा है।

गुजरात निवासी युवकों को पुलिस करेगी सम्मानित
एसएसपी नितिन तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी की प्रेसवार्ता के दौरान नरेश, प्रकाश और राजेश भी मौजूद थे। एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले में राजेश की भूमिका सबसे अहम रही। वहीं, नरेश और प्रकाश ने हिम्मत दिखाकर पुलिस से शिकायत की। तीनोें के सम्मान के लिए प्रशस्ति पत्र अहमदाबाद पुलिस को भेजा जा रहा है और वहां इन्हें सम्मानित कराया जाएगा।
18 हजार प्रतिमाह किराया पर लिया था मकान
विदेश भेजने के नाम पर लूटपाट करने वाली गैंग के पांच बदमाशों ने पहड़िया क्षेत्र में 18 हजार रुपये प्रतिमाह पर किराये का मकान लिया था। मकान मालिक को भी नहीं पता था कि वे सभी क्या कर रहे हैं और किसलिए रह रहे हैं। बरामद की गई एसयूवी इसी मकान में खड़ी थी जो अमन कुमार गुप्ता केे नाम जिले के आरटीओ में पंजीकृत है।
वहीं पूछताछ में रॉकी ने बताया कि उसकी गैंग ने नई दिल्ली के साथ ही मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी जैसे सभी प्रमुख शहरोें मेें जाल बिछा रखा है। एसएसपी ने आमजन से अपील की है कि ऐसे लोगों के झांसे में कतई न आएं।