फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two more prize arrests

दो और इनामी गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 19 Apr 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two more prize arrests
सांकेतिक चित्र

विज्ञापन
चौक थाने के समीप ठठेरी बाजार मोड़ स्थित सर्राफ संजय अग्रवाल की दूकान में हुई डकैती के मामले में वांछित दो इनामी बदमाशों को मंगलवार की भोर में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। इनमें एक सूजाबाद का मूल निवासी दालमंडी गोविंदपुरा में रहने वाला आजाद अहमद खां और दूसरा रामापुरा का साहिल सेठ उर्फ कुनाल है। बदमाशों के पास से पुलिस ने  तीन लाख रुपये के सौ ग्राम सोने के जेवर और दो देशी बम बरामद     किए हैं। दोनों को चौक पुलिस ने जेल भेज दिया है।


बीते आठ अप्रैल को संजय अग्रवाल की दूकान में दिनदहाड़े घुसे बदमाशों ने साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक के जेवर लूट लिए थे। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल रहे शिवम शर्मा और योजना तैयार करने के आरोप में जीशान को गिरफ्तार किया था। वारदात के मास्टर माइंड फैजान सहित आठ बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी थी। एसएसपी नितिन तिवारी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में बताया कि फैजान सहित अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सीओ क्राइम एएसपी अनुराग आर्या और दशाश्वमेध सीओ सत्येंद्र तिवारी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच जुटी है।
विज्ञापन



मंगलवार की भोर में क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह को पता लगा कि दो बदमाश बेनियाबाग पार्क के पास मौजूद हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी अपनी टीम के एसआई राकेश सिंह, रामानंद यादव, तेज प्रताप यादव, कुलदीप सिंह, रामभवन यादव और चौक इंस्पेक्टर अशोक सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेरेबंदी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आजाद अहमद खां के पास से दो देशी बम बरामद हुए जिसे बीडीएस ने निष्क्रिय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed