फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two man injured due to tiger attack panic villagers in jigana mirzapur

मिर्जापुर : बाघ ने दो ग्रामीणों पर हमला कर किया लहूलुहान, गांव में दहशत का माहौल

Mon, 26 Aug 2019 06:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Aug 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
two man injured due to tiger attack panic villagers in jigana mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र में दो लोगों पर बाघ ने हमला कर दिया, इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बाघ के हमला करने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। इससे वह अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।

विज्ञापन


जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ाखुर्द ग्राम के झरनहवा पहाड़ी जंगल मे सोमवार सुबह बाघ ने दो लोगों पर हमला किया था। बघेडाखुर्द निवासी विरेंद्र कुमार(30) को सुबह छह बजे करीब बाघ दिखा तो ग्रामीणों और वन विभाग के साथ पुलिस को सूचनी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : पूर्वांचल में एक ही दिन में 21 हजार घरों में हुई बिजली गुल, बिल ना भरने वालों से वसूले गए 12 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बाघ झाड़ी मे छिप गया। विरेंद्र ने जब नजदीक जाकर पत्थर मारा तो बाघ ने विरेंद्र पर झपट्टा मार दिया। इससे उनकी पीठ और सीने पर बाघ ने अपने पंजे से हमलाकर घायल कर दिया। और फिर से झाड़ी मे छिप गया।

इसके बाद देवी शरण(45) ने भी झाड़ी के पास जाकर पत्थर मारा तो बाघ ने उसे भी पंजा मार कर घायल कर दिया। वन विभाग के साथ मौके पर एसडीएम और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : डीएम-एसपी का पुलिस फोर्स के साथ एआरटीओ ऑफिस पर छापा, दीवार फांदकर भागे दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed