फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two kanwariya die many injured due to current in mahalpur vill Sonbhadra

सोनभद्र: डीजे में करंट उतरने से दो कांवड़ियों की मौत, 29 झुलसे

Mon, 05 Aug 2019 08:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Aug 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Two kanwariya die many injured due to current in mahalpur vill Sonbhadra
अस्पताल में भर्ती करंट से घायल कांवरिया। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र के महलपुर गांव के पास सोमवार की सुबह हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से ट्रक पर रखे डीजे में करंट उतर गया। इस वजह से दो कांवड़ियों की मौत हो गई, ट्रक पर सवार 29 महिला-पुरुष कांवड़िये झुलस गए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी एसराम लिंगम और पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने अस्पताल पहुंच कर झुलसे कांवड़ियों का हाल जाना और सीएमओ तथा सीएमएस को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सावन माह के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी पर चोपन बैरियर स्थित सोमेश्वर घाट से सोन नदी का जल कांवर में लेकर महिला-पुरुष और बच्चे नाचते गाते हुए जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी स्थित अति प्राचीन बाबा सोमनाथ के मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए नंगे पांव जा रहे थे। यात्रा के आगे ट्रक पर सजी झांकी और डीजे चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महलपुर गांव के पास ट्रक पर बनी झांकी के ऊपर लगा झंडा हाईटेंशन तार के छू गई। इससे ट्रक में करंट उतर गया। ट्रक पर उस पर सवार कांवड़िये झुलस गए। पैदल चल रहे श्रद्धालु भी करंट की चपेट में आने से झुलस गए। इनमें अधिकतर बच्चियां शामिल थीं। घटना की सूचना मिलते ही चोपन समेत आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल एंबुलेंस से चोपन बैरियर निवासी आशा(40), संध्या(18), निकिता(16), काजल केशरी(17), मुन्नी देवी(55), राधिका(14), नेहा (17), संगीता(26), निशा(17),  रंजना(16), सरस्वती(15), गीता देवी(45), महक(25), महेंद्र(40), रूपाली(15), अशोक(25), दिव्यांश(12), रीना(15),  पूजा(16), राजकुमारी(14), मोहित गुप्ता(23), खुशबू(20), रोजी(10), कुमारी खुशबू(12), सीमा(45), रंजना(16), रेनू(18),  सोनम(16), राधिका(14), श्वेता(15), दुद्धी निवासी अंजू देवी(35) को सीएचसी भेजा।

प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने 17 झुलसे श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में चोपन बैरियार निवासी खुशबू(20) और सिंदुरिया निवासी रानी(18) की मौत हो गई। जिला अस्पताल से श्वेता, सोनम, रोजी और रीना की हालत में सुधार न होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम यमुनाधर चौहान समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और झुलसे कांवड़ियों का हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed