{"_id":"594934664f1c1bd1568b463d","slug":"two-dead-body-found-from-jaunpur-sai-river","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सई नदी में मिले युवक-युवती के शव, हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सई नदी में मिले युवक-युवती के शव, हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Tue, 20 Jun 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना के बाद थाने पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के सई नदी में मंगलवार सुबह युवक और युवती का शव पाये जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शव की पहचान हो गई लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोनों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है।
मोलनापुर गांव के लोग सुबह नदी की तरफ गए तो वहां पानी में युवक का शव देख शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तभी करीब आठ सौ मीटर दूर नदी में युवती का भी शव उतराया मिला। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया। युवक की जेब से उसका आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और 120 रुपया नकद मिला।
आधार कार्ड से उसकी पहचान पंकज चौबे पुत्र सुरेश चौबे निवासी ग्राम मया थाना सुजानगंज के रूप में हुई। जबकि युवती के पास से मिले पर्स से 2800 रुपये नकद मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि पंकज आर्केस्ट्रा में काम करता था। सोमवार की शाम को वह घर से निकला था। युवती के चेहरे और गले के पास मेकप पेंट लगा था इससे अनुमान लगाया जा रहा कि वह भी आर्केस्ट्रा में ही काम करती रही होगी।
बहरहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनो नजरिए से छान बीन कर रही है।

मायके से थाने पहुंची मृतक की पत्नी
पति की मौत की खबर सुनकर मृतक पंकज चौबे की पत्नी पिंकी अपने मायके से सुजानगंज थाने पहुची। 2010 में पंकज की शादी सुरियांवा थाना क्षेत्र के चकगुमानी गांव निवासी लालचंद्र दुबे के यहां हुई थी। पत्नी पिंकी के पास बेटी पल्लवी (6) और बेटा प्रिन्स (4) है। पिंकी ने बताया कि घरेलू झगड़े की वजह से वह नाराज होकर एक माह पहले अपने मायके चली गयी थी लेकिन फोन पर हम दोनों की बातचीत होती रहती थी। कुछ दिन पूर्व पंकज पिंकी से मिलने उसके मायके भी गया था । जबकि मृतक पंकज की बुआ प्रेमा ने बताया कि घरेलू झगड़े की वजह से पंकज तनाव में रहता था। सोमवार की शाम उसने उसे फोन किया था लेकिन बात नहीं हो सकी थी।