फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two criminal arrest at varanasi in charge of demanding money

फिल्मी अंदाज में कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 18 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
two criminal arrest at varanasi in charge of demanding money
बदमाशों ने फिल्म से प्रभावित होकर रंगदारी मांगी थी। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक कनफेक्शनरी फैक्ट्री मालिक से फिल्मी अंदाज में पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चेतगंज क्षेत्र निवासी  फैक्ट्री मालिक से रंगदारी मांगने वाले को बुधवार को संस्कृत विश्वविद्यालय के मेन गेट के पास से क्राइम ब्रांच ने दबोचा।
 बदमाश कारोबारी के यहां फायरिंग कर रंगदारी के लिए धमकाने जा रहे थे। बदमाशों ने फिल्म से प्रभावित होकर  रंगदारी मांगी थी।
कपसेठी के नेवादा निवासी दुर्गा सिंह और लोहता के मो. कासिम उर्फ गोलू के पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस और धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में बताया कि सात जनवरी को चेतगंज निवासी एक कारोबारी को फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

कारोबारी के मोबाइल फोन पर कॉल और मैसेज से लगातार रंगदारी मांग रहे थे। कारोबारी आज-कल कर टाल रहा था।
मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह को सौंपी गई थी। सर्विलांस की मदद से बुधवार को सामने आया कि जिस नंबर से फोन कर रंगदारी मांगी गई है, उसकी लोकेशन संपूर्णानंद विश्वविद्यालय क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की तलाशी देख दो युवक भागने लगे तो उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में मो. कासिम ने बताया कि वह कारोबारी के पड़ाव स्थित फैक्ट्री पर अप्पे से सामान की ढुलाई करता था। उसके शौक महंगे थे।
फिल्म से प्रभावित होकर उसने रंगदारी मांगी। वह जानता कि खुद फोन करेगा तो कारोबारी पहचान जाएगा। इसलिए अपनी पहचान के चालक दुर्गा सिंह को साथ लिया और उसी से फोन कराता था।

कारोबारी रुपये नहीं दे रहा था इसलिए बुधवार को दोनों उसके घर के बाहर फायरिंग कर धमकाने जा रहे थे। एसएसपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की इस उपलब्धि पर पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed