फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two Badmash arrested in Chowk Dacoity

चौक डकैती में दो बदमाश हत्थे चढ़े

Thu, 13 Apr 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो/वाराणसी Updated Thu, 13 Apr 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two Badmash arrested in Chowk Dacoity
हयातनगर कस्बे में डकैती के बाद मौके पर पहुंचे फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सुबूत जुटाते हुए। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
चौक थाने से चंद कदम दूर ठठेरी बाजार मोड़ स्थित सर्राफ संजय अग्रवाल की दूकान में शनिवार को दिनदहाड़े डकैती डालने के दो आरोपी बुधवार को क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गए। ये दोनों बदमाश चौक और दालमंडी क्षेत्र से हिरासत में लिए गए। उनके पास से लूटे गए जेवरात का कुछ हिस्सा भी बरामद हुआ है। हालांकि अधिकृत तौर पर पुलिस ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। सूत्रों का दावा है कि हत्थे चढ़े बदमाशों से पूछताछ के आधार पर वारदात में शामिल बाकी बदमाशों को दबोचने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। पूछताछ के लिए उनके नौ सगे-संबंधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बीते शनिवार को दोपहर बाद 4:20 बजे बदमाशों ने सर्राफ संजय की दूकान में दिनदहाड़े डाका डालकर सनसनी मचा दी थी। असलहे से धमकाकर साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक कीमत के जेवरात लूट ले गए थे। 96 घंटे की महामशक्कत के बाद क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीमें अब बदमाशों के करीब पहुंच चुकी हैं। सीसीटीवी फुटेज, जेल में निरुद्ध बदमाशों से हुई पूछताछ और छानबीन में हाथ लगे तथ्यों के आधार पर मंगलवार की देर रात एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चौक और दालमंडी क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दी।
विज्ञापन


बुधवार की तड़के यहां से दो बदमाश दबोच लिए गए। पुलिस सूत्रों की मानें तो सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से दोनों के बारे में पुष्टि करने के बाद सर्राफ से उनकी शिनाख्त भी कराई गई। दोनों से पूछताछ में बाकी बदमाशों के बारे में भी अहम जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं। एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि ठोस जानकारियां हाथ लगी हैं। जल्द से जल्द सभी बदमाशों की गिरफ्तारी और जेवरात की बरामदगी के साथ पुलिस घटना का खुुलासा करेगी। बता दें कि शासन स्तर से मॉनीटरिंग के बाद मामले की तफ्तीश में जुटी क्राइम ब्रांच, एसटीएफ और तेजतर्रार थानेदारों की 16 टीमें अब तक 50 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed