फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   trying to ignition youth in ballia

प्रेमिका ने अपने घर पर बुलाकर प्रेमी को कर दिया आग के हवाले, हालत गंभीर

Sun, 12 Nov 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 12 Nov 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
trying to ignition youth in ballia
अस्पताल में भर्ती झुलसा युवक - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ नवंबर की रात युवक को जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। युवक करीब 70 फीसदी झुलस गया है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग के मामले में युवक को धोखे से घर पर बुलाया और किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद परिवार वालों ने युवक को मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह झुलस गया।
विज्ञापन


पीड़ित युवक के पिता मदन लाल श्रीवास्तव की तहरीर पर हल्दी पुलिस ने शनिवार को प्रेमिका समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत उन्हें हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी नवीन कुमार श्रीवास्तव (21) ने बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के गांव में आठ नवंबर की शाम अपनी प्रेमिका के कहने पर उसके घर पांच हजार रुपये देने गया था। जहां प्रेमिका की मां को रुपये देकर जैसे ही घर के लिए जाने लगा।

वैसे ही प्रेमिका की मां और उसके दो भाइयों ने भोजन कर जाने की बात कही। जिसके बाद वह भोजन करने को तैयार हो गया। फिर प्रेमिका की मां और उसके दोनों भाई देर रात होने की बात कहकर रोकने लगे, लेकिन वह घर जाने के लिए कह रहा था। 

प्रेमिका समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट

trying to ignition youth in ballia
demo pic
इसी बीच प्रेमिका के भाई ने उसके शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया। शरीर पर मिट्टी का तेल पड़ते ही वह घर से बाहर की ओर भागा। तभी प्रेमिका के चाचा ने उसे पकड़ लिया और जबरिया घर में लेकर चले गए।

जहां प्रेमिका के भाई ने माचिस से आग लगा दी। इसके बाद किसी तरह भागकर उसने घर में मौजूद कंबल को ओढ़ लिया। लेकिन आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी। इसके बाद मैंने बाल्टी में रखे पानी को शरीर पर डाला और बेहोश गया।

प्रेमिका के परिवार वालों ने उसे मरा समझ उसके गांव के पानी टंकी के पास रात में ही फेंक दिया। नौ नवंबर की सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने पहचान लिया और इसकी सूचना घरवालों को दी। घरवालों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित के पिता के तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रेमी स्वयं जला है या उसे प्रेमिका के घर वालों ने जलाया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed