फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The oil tanker had 19 cattle , eight traffickers arrested

तेल टैंकर में मिले 19 पशु, आठ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Wed, 30 Dec 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
The oil tanker had 19 cattle , eight traffickers arrested

 पुलिस ने पशु तस्करों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कुल 78 मवेशियों को मुक्त कराया है।

विज्ञापन

इनमें से 19 पशु इंडियन ऑयल लिखे तेल टैंकर से बरामद हुए। जबकि एक कंटेनर और दो ट्रकों से कुल 59 मवेशी मुक्त कराए गए।
पुलिस ने तस्करों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस की जीप में टक्कर मारने की कोशिश की और फायरिंग करते हुए भागने लगे।
पुलिस ने घेराबंदी कर आठ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन देशी तमंचे और तीन कारतूस बरामद किए गए। यह पहला मौका है जब तेल टैंकर से तस्करी कर लाए जा रहे मवेशी बरामद हुए हैं।
 मंगलवार की शाम मोहनसराय-मुगलसराय मार्ग पर भदवर के समीप पुलिस टीम को यह कामयाबी हाथ लगी।
रोहनिया थानाध्यक्ष शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि इन दिनों पशु तस्करी के लिए ऑयल टैंकर का इस्तेमाल हो रहा है।
एकबारगी तो इस सूचना पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन मंगलवार दोपहर बाद इंडियन ऑयल लिखा एक टैंकर, उसके पीछे कंटेनर और फिर दो ट्रक जाते दिखे तो शक गहराया।
पीछा कर उनके पास पहुंच कर रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने रफ्तार बढ़ा दी। फोर्स के साथ फिर उनके पास पहुंचे तो तस्करों ने फायरिंग कर पुलिस जीप को टक्कर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

सूचना देकर एसआई विजय यादव के साथ थाने से और फोर्स बुलाई गई और घेराबंदी कर सभी को रोका गया।
 पुलिस टीम ने टैंकर पर चढ़ कर देखा तो उसमें से 19, दो ट्रकों में 36 और कंटेनर में 23 पशु दिखे। गिरफ्त में आए तस्करों की शिनाख्त कौशांबी के मो. अनस, राकेश रैदास व मो. आजम, रायबरेली के बबलू, फैजाबाद के सरवर, फतेहपुर के योगेंद्र यादव, अर्जुन व लाला राम के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने बताया कि वे पशुओं को लेकर प. बंगाल जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed