{"_id":"60198eb78c6f92443735d5dc","slug":"the-miscreants-looted-the-woman-by-taking-them-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट, कुत्ते के भौंकने पर निकली थी घर के बाहर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट, कुत्ते के भौंकने पर निकली थी घर के बाहर
Tue, 02 Feb 2021 11:11 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना के बिहड़ा गांव में सोमवार की रात कुत्ता भौंकने पर घर के बाहर निकली माधुरी देवी को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर बदमाशों ने बेटी की विदाई के लिए रखे जेवर और नकदी लूट लिए। मंगलवार की सुबह सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस घटना से पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीणों में भी भय का माहौल है।
विज्ञापन
माधुरी देवी के पति पंचू यादव पुणे में रहकर एक डेयरी में काम करते हैं। माधुरी देवी के अनुसार, रात में कुत्ता लगातार भौंक रहा था। इस पर वह घर के बाहर निकली तो चार लोग दिखे, उनमें से एक महिला भी थी। इसी बीच एक बदमाश ने उसे चाकू सटा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए घर के अंदर ले जाकर चारपाई से बांध दिया।
विज्ञापन
इसके बाद घर में बेटी की विदाई के लिए रखे दो जोड़ी कर्णफूल, एक जोड़ी कंगन, दो पैजनी, दो जोड़ी झुमका, एक करधनी, एक हाफ करधनी, एक मांग टीका, दो मंगलसूत्र, एक नथिया और दो जोड़ी पायल के साथ सात हजार रुपये बदमाशों ने लूट लिए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद महिला किसी तरह से अपना हाथ-पैर छुड़ाने के बाद छत के कमरे में सो रहे अपने पुत्र आकाश और बगल के कमरे में सो रही बेटी गुंजा को जगाने के बाद आपबीती सुनाई। लूटपाट की इस घटना के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पड़ोसियों के कहना था किसी तरह से बेटी की विदाई के लिए माधुरी गहने बनवाई थी। अब कैसे बेटी को गहने पहना कर विदाई करेगी।