फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tension in two communities on teasing in jaunpur

जौनपुर में युवती से छेड़खानी को लेकर दो समुदायों में हुआ तनाव, पुलिस तैनात

Sun, 08 Oct 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 08 Oct 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
Tension in two communities on teasing in jaunpur
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
यूपी के जौनपु‌र में एक युवती से छेड़खानी को लेकर दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए जिससे तनाव हो गया। तनाव को देखते हुए मौके पर तीन थानों की पुलिस तैनात की गई।
विज्ञापन


जौ‌‌नप‌ुर के रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार में जयप्रकाश जायसवाल सहज जन सेवा केंद्र चलाते हैं। उसकी दूकान के पास दूसरे समुदाय के कुछ लोग नशे में धुत होकर एक युवती से छेड़छाड़ कर रहे थे।
विज्ञापन


जयप्रकाश के बेटे हर्ष जायसवाल ने उन लोगों को दूकान से हटने के लिए कहा तो छेड़खानी कर रहे लोग उससे उलझ गए। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद उस समय वो लोग चले गए लेकिन थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग लाठी डंडे के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लोग दूकान में घुसकर हर्ष से हाथापाई करने लगे। हमलावरों ने हर्ष की पिटाई के बाद दूकान में तोड़फोड़ की और पथराव किया। बाजार के लोगों के जुट जाने पर हमलावर भाग गए। इसकी सूचना यूपी 100 को दी गई।

इसके बाद थानाध्यक्ष रामपुर संतोष दीक्षित, थानाध्यक्ष नेवढ़िया रुद्रभान पांडेय, चौकी इंचार्ज जमालपुर अरुण मिश्रा मौके पर पहुंच गए। जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट व पथराव का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


इस बारे में थानाध्यक्ष रामपुर संतोष दीक्षित ने बताया कि हम लोग मौके पर गए थे। हर्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दूकानदारों का कहना है कि यहां कुछ लोग काफी दिनों से छींटाकशी करते रहे हैं पर पुलिस कुछ नहीं करती है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने बताया कि गोपालापुर गांव में ऐहतियात के तौर पर तीन थानों की पुलिस लगाई गई है। फिलहाल मौके पर शांति है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed