फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager girl troubled due to mobile theft in sonbhadra

मोबाइल चोरी के आरोप में किशोरी को पंचायत ने सुनाया ऐसा फरमान, सुनकर कोई भी दहल जाए

Fri, 05 Jan 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 05 Jan 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
Teenager girl troubled due to mobile theft in sonbhadra
demo pic
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मानवता को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया। यहां पर पंचायत ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में ‌एक किशोरी को सजा तौर ऐसा फरमान सुना दिया कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए।
विज्ञापन


जिले के म्योरपुर एरिया के पूर्वी देवहार गांव में बुधवार को मोबाइल चोरी के शक में एक किशोरी को प्रताड़ित करते हुए अग्नि परीक्षा के लिए मजबूर करने का मामला प्रकाश में आया है। संयोग था कि मानवता को शर्मसार करने वाले इस वाकये पर ऐन वक्त पर कुछ लोगों की नजर पड़ गई और पीड़िता को बचा लिया गया।
विज्ञापन


पूर्वी देवहार गांव के 12 से अधिक लोग धान की कटाई कर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पास के गांव नवडीहा के एक युवक ब्रह्मदेव का मोबाइल फोन चोरी हो गया। डेढ़ हजार से भी कम कीमत वाले मोबाइल के मामले ने इतना तूल पकड़ा कि बात पंचायत तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता खुद को निर्दोष होने की देती रही दुहाई

Teenager girl troubled due to mobile theft in sonbhadra
UP Police
पीड़िता बार-बार खुद को निर्दोष होने की दुहाई देती रही लेकिन युवक पीड़िता पर ही चोरी का आरोप लगाने में लगा रहा। इस दौरान मोबाइल दूसरे के झोले से मिल भी गया।

बावजूद मामला तूल पकड़े रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामले को ठंडा न पड़ता देख पंचायत ने किशोरी को गर्म लोहे की राड पकड़कर, सच्चाई साबित करने का फरमान सुना दिया। आग जलाकर लोहे की राड गर्म भी की जाने लगी। इससे पहले कि किशोरी को राड पकड़ाई जाती कुछ लोगों की नजर पड़ गई।

पहले वहां मौजूद लोगों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह किशोरी को मुक्त कराया और उसे उसके घर भेज दिया।  उधर, एएसपी आपरेशन अवधेश सिंह ने  कहा कि उन्हें म्योरपुर पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। पता करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed