फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   teenager died in truck accident on national highway chandauli

चंदौली में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

Sat, 14 Sep 2019 02:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 14 Sep 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
teenager died in truck accident on national highway chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एनएच- दो पर एक ट्रक ने किशोर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे आनंद पांडेय उर्फ छोटू तिवारी(16) की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : यूपी: पूर्वांचल में आसमानी बिजली ने बरपाया कहर, छह लोगों की छीन ली जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किशोर सैयदराजा नगर स्थित नेशनल इंटर कालेज का दसवीं का छात्र था। किशोर की दो बहनें भी थीं। मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर, ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed