फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   teacher beaten in govt primary school to molestation girl student in jaunpur

छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को बंधक बनाकर महिलाओं ने जमकर पीटा, पुलिस को सौंपा

Thu, 23 Jan 2020 03:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Jan 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
teacher beaten in govt primary school to molestation girl student in jaunpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक स्कूल में शिक्षक द्वारा बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस दौरान ग्रामीणों ने शिक्षक को स्कूल में बंधक बनाकर जमकर पीटा, उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के पवांरा थाना क्षेत्र के बनकट गांव में प्राथमिक विद्यालय मे तैनात एक सहायक अध्यापक लगातार छोटी बच्चियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। आरोप है कि गांव के कई बच्चियों ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि गुरुवार सुबह स्कूल में सहायक अध्यापक कुछ बच्चियों के साथ छेड़खानी कर रहा था, जिस पर बच्चियों ने आज अपने परिजनों को जानकारी दी। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस दौरान सहायक शिक्षक को बंधक बना लिया और जमकर पीटा। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी अध्यापक को मुक्त कराया। करीब दर्जन भर बच्चियों के परिजनों ने थाने मे तहरीर दी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed