फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Supreme Court Order Ineffective, Wine Shop Open on Highway

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेअसर, हाइवे पर खुली रहीं शराब की दूकानें

Sun, 02 Apr 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 02 Apr 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court Order Ineffective, Wine Shop Open on Highway
wine shop in ballia - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट का एनएच और स्टेट हाइवे के किनारे शराब दूकानें बंद करने के आदेश का असर बलिया में नहीं दिखा। दूकानें पूर्व भी भांति सुबह अपने निर्धारित समय से ही खुली। हालांकि अधिकारियों ने दावा किया था कि 31 मार्च की शाम तक दूकानों को हर हाल में बंद करा दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

लेकिन इक्का-दुक्का को छोड़कर हाइवे के किनारे शराब दूकानें खुली नजर आयी। आबकारी विभाग की उदासीनता के चलते दूकानदाराें ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी परवाह नहीं की।  सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल और स्टेट हाईवे के किनारे 220 से 500 मीटर के दायरे में स्थित शराब की दूकानों को हटाने का आदेश दिया था, जो एक अप्रैल (शनिवार) से लागू होना था।

विज्ञापन

 

यह आदेश केवल शराब की दूकानों पर ही नहीं, बल्कि दायरे में आने वाले समस्त होटलों, रेंस्तरा व ढाबाओं पर भी लागू है, जहां शनिवार से शराब पूर्णतया बंद रहेगी। लेकिन जनपद में कोर्ट का आदेश आंशिक रूप से देखने को मिला। जबकि शेष दूकानें नेशनल व स्टेट हाइवे पर पूर्व की भांति संचालित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेकिन आबकारी विभाग का दावा है कि शाम तक नेशनल और स्टेट हाइवे पर संचालित समस्त शराब की दूकानें पूर्णतया बंद कर दी जाएंगी। जिले में एक नेशनल हाइवे तथा तीन स्टेट हाइवे हैं। जिस पर कुल 103 देशी, विदेशी व बियर की दूकानें हैं। जबकि जनपद में कुल 235 अंग्रेजी, देशी व बियर की दूकानें संचालित है। इसके अलावा दो मॉडल शाप संचालित है।

एक अप्रैल से नेशनल व स्टेट हाइवे पर पूर्णतया होना था बंद

Supreme Court Order Ineffective, Wine Shop Open on Highway
wine shop in ballia - फोटो : अमर उजाला

एक नगर में तो दूसरा गड़वार में है। आबकारी विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाय तो जिले में 142 देशी शराब, अंग्रेजी की 46 तथा बियर की 47 दूकान स्थापित है। वहीं मॉडल शाप की दो दूकानें संचालित है।

 

इस बाबत जिला आबकारी अधिकारी सीके सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद से ही नेशनल और स्टेट हाइवे पर स्थापित शराब के दूकान स्वामियों को हटाने के लिए नोटिस दे दिया गया था। कुछ ने हटा लिया है। शेष बचे समस्त अंग्रेजी, देशी शराब व बियर की दूकानों को शाम तक हरहाल में हटा दिया जाएगा।


बेल्थरारोड : एक अप्रैल से हाइवे के किनारे शराब की दूकानों पर प्रतिबंध का असर नहीं दिखा। बलिया-सोनौली मार्ग के तुर्तीपार चट्टी, बस स्टेशन के पास, राजमार्ग के बेल्थरा बाजार चट्टी, सोनाडीह, विशुनपुरा आदि सड़कों के पास कई दूकानें खुली रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed