फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   students make choas and outrage at polytechnic exam centre at mau

पालीटेक्निक परीक्षाः नकल न कराने पर परीक्षा केंद्र पर छात्रों का पथराव,कापी लेकर भागे

Tue, 23 May 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Tue, 23 May 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
students make choas and outrage at polytechnic exam centre at mau
पुलिस ने संभाला मोर्चा ,सात छात्र लिए गए हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले ख्वाजाजहांपुर स्थित ग्लोबल टेक्निकल इंस्टीट्यूट पालीटेक्निक एवं आईटीआई कालेज में मंगलवार को पालीटेक्निक की परीक्षा के दौरान छात्र कठिन प्रश्न पत्र आने से भड़क गए और परीक्षा केंद्र पर पथराव कर दिया। छात्रों ने कठिन प्रश्न पत्र का हवाला देकर परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और कापी लेकर भाग गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने किसी प्रकार छात्रों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में आईटीआई कालेज के प्राचार्य ने छात्रों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है।      
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर स्थित ग्लोबल टेक्निकल इंस्टीट्यूट पालीटेक्निक एवं आईटीआई कालेज में पालीटेक्निक की परीक्षा के लिए सेंटर बनाया गया है। यहां चिरैयाकोट तथा गाजीपुर  के छात्रों का सेंटर बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में कठिन प्रश्न पत्र आने और नकल न  कराने पर मंगलवार को छात्र उग्र हो गए। छात्रों ने परीक्षा में नकल न होने के विरोध में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इससे कालेज में भगदड़ की स्थिति बन गई।

100 से अधिक छात्र परीक्षा की कॉपियां लेकर भाग गए। इसकी सूचना कालेज प्रशासन ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंची और  पत्थरबाजी कर रहे छात्रों को नियंत्रित किया।

सात छात्रों को पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया और कोतवाली ले लाई। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ सिटी ने कॉलेज कैंपस में लगे सीसी कैमरे का अवलोकन किया और कॉलेज प्रशासन से घटना की जानकारी लिया।


क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और सात छात्रों को हिरासत में लिया है। आईटीआई कालेज के प्राचार्य आकाश सिंह ने इस संबंध में तहरीर दी है। छात्रों के विरुद्ध नकल निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed