{"_id":"68a5e1ec665dc2121d0e394d","slug":"student-threatened-in-school-punched-outside-case-filed-against-four-father-filed-complaint-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गाजीपुर के बाद वाराणसी में छात्र पर हमला, पंच-कड़े से सिर और चेहरा किया लहूलुहान; पिता ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
UP: गाजीपुर के बाद वाराणसी में छात्र पर हमला, पंच-कड़े से सिर और चेहरा किया लहूलुहान; पिता ने दर्ज कराया केस
Wed, 20 Aug 2025 09:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 20 Aug 2025 09:20 PM IST
सार
वाराणसी में इंटरमीडिएट को मार-मार कर लहुलूहान कर दिया गया। पिता ने मनबढ़ छात्रों के खिलाफ सारनाथ थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोप हैं कि आरोपियों ने छात्रों को रास्ते में रोककर धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
वाराणसी में दर्ज हुआ मामला।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: फरीदपुर के बीएसआरएन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र विशाल यादव पर छात्रों ने पंच, कड़े से हमला कर सिर और चेहरा लहूलुहान कर दिया। छात्र का उपचार चल रहा है। छात्र के पिता दिनेश यादव ने आरोपी छात्र समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कुछ दिन पहले गाजीपुर के सनबीम स्कूल में इसी तरह की घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
चौबेपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी दिनेश यादव ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा विशाल यादव बीएसआरएन इंटर कालेज में 12वीं का छात्र है। बेटे की कक्षा में पढ़ने वाले सारनाथ के दामोदरपुर छांही निवासी छात्र उनके बेटे व अन्य छात्रों के साथ स्कूल में गालीगलौज और मारपीट करता है।
विज्ञापन
15 अगस्त को भी पानी के पीने को लेकर विशाल के साथ स्कूल में गालीगलौज और मारपीट की गई। रास्ते में जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे स्कूल बंद होने पर बेटा घर लौट रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान रिंग रोड के फरीदपुर शराब ठेके के पास बाइक से आए आरोपी छात्र समेत चार लोगों ने बेटे पर हमला कर दिया। हाथ में कड़ा व पंच से वार किया। स्कूल के अन्य छात्रों ने बीचबचाव किया। छांही निवासी आरोपी छात्र ने बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नाबालिग छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। चार पर केस दर्ज है, जिसकी विवेचना की जा रही है।