फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man stabbed to death while visiting to check on his friend's cousin

Karnal News: दोस्त के मौसेरे भाई का हाल जानने आए युवक की चाकू मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Young man stabbed to death while visiting to check on his friend's cousin
अमन फाइल फोटो
करनाल। लाडवा निवासी अमन सैनी की शुक्रवार रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वह अपने दोस्त रमन के साथ उसके मौसेरे भाई का हाल जानने के लिए करनाल आए थे। रमन का मौसेरा भाई जिला अस्पताल में भर्ती है। न्यू बहादुर चंद कॉलोनी में बाला जी मंदिर के पास 4-5 युवकों ने बाइक सवार अमन और रमन पर हमला किया।
विज्ञापन

चाकू केवल अमन को ही मारे गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता रामकुमार सैनी की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी ने जांच के लिए थाना शहर और सीआईए-3 की टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार सैनी ने बताया कि अमन के दोस्त रमन की मौसी का बेटा अनूप पथरी के ऑपरेशन के बाद करनाल के जिला अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार को दोनों उसका हाल जानने पहुंचे थे। इसके बाद मरीज के कपड़े लेने न्यू बहादुर चंद कॉलोनी स्थित घर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे बालाजी मंदिर के पास पहले से मौजूद 4-5 युवकों ने उनको घेर लिया। अमन भागा लेकिन हमलावरों ने पीछा कर चाकुओं से कई वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी करन गोयल ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। थाना शहर के एसएचओ रामलाल और एफएसएल करनाल की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

दोस्त की भूमिका पर भी पिता को संदेह
अमन के पिता राजकुमार सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी शिवा, कृष गांधी, राधे और अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने दोस्त रमन की भूमिका की भी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अमन को रमन ही अपने साथ लाया था और अस्पताल से न्यू बहादुर चंद कॉलोनी भी रमन ही लेकर गया था। आरोपियों ने रमन को कुछ नहीं कहा जबकि अमन पर चाकुओं से हमला किया। उन्होंने बताया कि अमन परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। राजकुमार सैनी लाडवा में साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते हैं। अमन पिता के काम में ही हाथ बंटाता था।


थाना शहर के प्रभारी रामलाल ने बताया कि शनिवार को परिजन के आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर अमन का शव सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मल्टीपल इंजरी सामने आया है। उसके पेट, बाजू और हाथ समेत शरीर पर 12 गहरे घाव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed