{"_id":"6add03da109351e31205a57c","slug":"report-in-three-cases-of-missing-of-two-teenagers-and-married-woman-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-171847-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो किशोरियों और विवाहिता के लापता होने के तीन मामलों में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो किशोरियों और विवाहिता के लापता होने के तीन मामलों में रिपोर्ट
Sun, 25 Oct 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो किशोरियों और एक विवाहिता के लापता होने के मामले सामने आए हैं। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन को 20 अक्तूबर को दोपहर करीब ढाई बजे अनस नाम का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
दूसरा मामला सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। यहां रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी 22 अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे बीसलपुर मेला देखने गई थी। शाम सात बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने मेला स्थल पर पहुंचकर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
तीसरे मामले में सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने बताया कि 21 अक्तूबर को वह काम पर गया था। घर पर उसकी 30 वर्षीय पत्नी और दो बच्चे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे पड़ोस में रहने वाली उसकी मामी ने फोन कर बताया कि पत्नी बच्चों को उसके पास छोड़कर दवा लेने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित थाने की पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद