फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stones between police and students during enrollment in student union elections in ghazipur college

गाजीपुर: नामांकन करने जा रहे छात्रों का पुलिस ने काफिला रोका, लाठीचार्ज और पथराव से मची भगदड़

Wed, 16 Oct 2019 06:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 16 Oct 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Stones between police and students during enrollment in student union elections in ghazipur college
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के लंका तिराहा के पास बुधवार को दिन में छात्रसंघ चुनाव के लिए वाहनों का काफिला लेकर जा रहे प्रत्याशी समर्थकों को पुलिस ने निषाधाज्ञा का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया। इसके बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। उनकी और पुलिस के बीच तीखी नोककझोंक हुई।

विज्ञापन


इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस पर पुलिस ने लाठियां पटककर छात्रों को खदेड़ा तो नाराज छात्रों ने पुलिस पर मामूली पथराव कर दिया। इसके बाद वहां की दुकानें बंद हो गई। सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया। करीब घंटे भर वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन




छात्रसंघ चुनाव का हुआ नामांकन
शहर के पीजी कालेज, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज एवं जमानिया स्थित हिंदू पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के तहत बुधवार को नामांकन का कार्य हुआ। इस दौरान सभी महाविद्यालयों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री के साथ विभिन्न संकाय के प्रतिनिधि पद के लिए 60 उम्मीदवारों की ओर से पर्चा दाखिल किया गया। नामांकन की वजह से कालेज के आसपास काफी गहमा-गहमी रही। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। नामांकन पत्रों की जांच का कार्य गुरुवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed