{"_id":"8999f996aeed1a11ea246df772a60f8c","slug":"stf-arrested-brijesh-shooter-from-kolkata-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने ब्रजेश के शूटर को कोलकाता से दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ ने ब्रजेश के शूटर को कोलकाता से दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Sun, 07 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एसटीएफ ने वाराणसी सेंट्रल जेल में बंद ब्रजेश सिंह के खास शूटर धनंजय उर्फ गुड्डू राय को कोलकाता से दबोच लिया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में असलहे और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। धनंजय को यूपी व बिहार दोनों स्थानों की पुलिस तलाश रही थी। उस पर हत्या, लूट, अपहरण, डकैती समेत करीब दो दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार धनंजय मऊ से साल 2009 में न्यायिक सुरक्षा से फरार हो गया था। उस पर 65 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसकी पत्नी सुनीता बक्सर के चौसा ब्लाक की प्रमुख है। वह बक्सर से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी है। धनंजय उर्फ गुड्डू राय बिहार के बक्सर जनपद के राजपुर थाना डिहारी का रहने वाला है। वह 21 संगीन मामलों में फरार चल रहा था।
बिहार हाईकोर्ट ने जुलाई 2015 में उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। धनंजय की गिरफ्तारी के लिए बिहार एसटीएफ ने भी यूपी एसटीएफ के अफसरों से मदद मांगी थी। इसी के बाद से धनंजय पर नजर रखी जा रही थी। सर्विलांस की मदद से शनिवार को धनंजय को कोलकाता के हावड़ा जिले के गोलीबारी थाना क्षेत्र के कालीचरण लेन से यूपी और बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने की है। धनंजय के संबंध ब्रजेश सिंह के साथ ही गैंगवार में मारे गए कृष्णानंद राय से भी थे। उससे पूछताछ में कई अन्य घटनाओं से भी पर्दा उठेगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ वाराणसी के सुुनील वर्मा, अमित श्रीवास्तव, अंगद यादव, अरविंद सिंह, बैजनाथ, शहजादा आदि शामिल थे।