{"_id":"5869368e4f1c1b047feec8fb","slug":"speeding-fortuner-breaks-railing-and-fall-into-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजरफ्तार फार्चूनर ने रेलिंग तोड़ नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजरफ्तार फार्चूनर ने रेलिंग तोड़ नदी में लगाई छलांग
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में था चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरा शहर जब नववर्ष पर जश्न मनाकर अगले दिन की तैयारी में लगा था उस वक्त एक हादसा होते होते बचा। नदेसर की ओर से कचहरी जा रही फार्चूनर शनिवार रात तीन बजे के लगभग वरुणा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।
फार्चूनर में केवल चालक ही था। उसे हल्की चोंटे आई है।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने तत्काल फार्चूनर का शीशा तोड़ा और नाटी इमली निवासी व्यवसायी कौस्तुभ अग्रवाल को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार कौस्तुभ एक मशहूर ब्रांड के बिस्किट फ्रेंचाइजी का बेटा है।
पुलिस के मुताबिक, उसके शराब के नशे में धुत होने के कारण हादसा हुआ। कौस्तुभ को मामूली चोट आई है।
कैंट पुलिस ने रविवार सुबह क्रेन से फार्चूनर बाहर निकलवाया। घरवालों के अनुरोध करने पर पुलिस ने कौस्तुभ को उनके सुपुर्द कर दिया।
उधर, टूटी रेलिंग और फार्चूनर देखने के लिए सुबह से ही तमाशबीनों की भीड़ जुटी थी।